पानी में भीगी किशमिश खाने के चमत्कारिक फायदे, काश पहले पता होता


ड्रायफ्रूट्स खाने से हमारी शरीर में रोजमर्रा में जो जरूरी विटामिन्स और तत्वों की जरुरत होती है उसे पूरा किया जा सकता है। ड्रायफ्रूट्स में कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ताजा भी खाया जा सकता है जिनमें से एक है किशमिश। अंगूर को सुखाने के बाद बनाई जाने वाली किशमिश में कई चमत्कारी गुण पाए जाते हैं। इससे होने वाले फायदे अनेक हैं। किशमिश खाने से आपकी बढ़ती उम्र का असर बहुत कम हो जाएगा साथ ही चेहरे पर चमक आएगी। शरीर के सारे फंक्शन ठीक से काम करेंगे और आप बहुत ही फिट महसूस करेंगे। डॉक्टर्स के अनुसार किशमिश में भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर को सुचारू रूप से चलाने वाले महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। किशमिश खाने से हमारे शरीर के टॉक्सिन्स खत्म होते हैं इससे पिंपल्स जैसी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और सुंदर त्वचा के साथ स्वस्थ्य शरीर बनता है। रातभर भिगोकर रखने से इसमें मौजूद शुगर कंटेट कम हो जाता है और न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ जाती है। इसलिए किशमिश को खाने का यह सबसे अच्चा तरीका है। 

पानी में भीगी किशमिश खाने के चमत्कारिक फायदे ।

1. रात में सोते समय एक कफ पानी में 2 चम्मच किशमिश को भिगों कर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पिएं और किशमिश को अच्छे से चबाकर खाएं। इस तरह से किशमिश में पार्यप्त मात्रा मौजूद फाइबर हमारे शरीर के डाइजेशन को बेहतर करता है।
2. किशमिश में मौजूद बोरोन नामक माइक्रो न्यूट्रिएंट्स हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। रेग्युलर भीगी किशमिश खाने से हमारे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होता है।
3. किशमिश में मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त रूप से पाए जाते हैं ये दोनों न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर का एसिड लेवल कंट्रोल करते हैं। इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम दूर होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद आयरन एनीमिया के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
4. किशमिश रोजाना खाने से आंखों की रोशनी भी अच्छी रहती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बीटाकैरोटीन और कैरोटीनॉइड पाए जाते हैं जो कि आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है जिससे हार्ट डिसीज की चांसेस भी कम होते हैं।

5. कमजोर शरीर वाले लोगों के लिए यह एक रामबाण औषधि है। रोजाना किशमिश खाने वालों की शारीरिक दुर्बलता दूर होती है और हेल्दी तरीके से उनका वजन भी बढ़ता है। इसकी वजह इसमें पाए जाने वाले फ्रक्टोज और ग्लूकोज हैं।

6. रेग्युलर भीगी किशमिश खाने से बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे हमारे शरीर में किडनी फंक्शन्स बेहतर होते हैं। साथ ही लिवर प्रॉब्लम का खतरा टलता है।

7. भीगी हुई किशमिश से बॉडी में मौजूद ब्लड प्यूरिफाय होता है इससे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों का खतरा टलता है। इसके अलावा पिंपल्स भी कम होते हैं। स्किन पर निखार बढ़ता है और हेल्दी त्वचा मिलती है।

8. किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र का असर कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इससे स्किन इन्फेक्शन का खतरा टलता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।