अगर ये रत्न पहनेंगे तो बीमारियाँ रहेंगी कोसों दूर


रत्न हमारे जीव व स्वास्थ्य दोनों पर ही बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं क्योंकि रत्नों में भिन्न-भिन्न ग्रहों का समावेश है। माणिक में सूर्य, मोती में चंद्र, फिरोजे में बुध, पन्ने में बृहस्पति, हीरे में शुक्र , नीलम में शनि और वैडूर्य में राहु का वास होता है। शुद्ध प्रकार के दोषरहित रत्न धारण करने से ग्रहों की शांति होती है।रोग भी दूर होते हैं। इन सभी रत्नों की भस्म बनाकर विधि अनुसार लेने पर भी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।


गोमेद- कांतिवाला, भारी, चिकना, अच्छे वर्ण वाला, दिप्तिमान, गोमेद की तरह उत्तम होता है। इसे धारण करने से आयु, सुख और धन की वृद्धि होती है। औषधि के रूप में यह विष को खत्म करने वाला, पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला, दाद व कुष्ट और बवासीर को नष्ट करता है। 
हीरा- हीरा चार रंग का होता है- सफेद, लाल, पीला, और काला, मोटा चिकना, पानी से भरे पीतल के बर्तन में डालकर हिलाने से उसमें लकीर करने वाला व चमकदार ही अच्छा माना जाता है। यह बल को बढ़ाने वाला, वीर्यवद्र्धक, सुखदायक व सभी रोगों का नाशक होता है।
मोती- रासायन ग्रंथों में लिखा है कि मोटा गोलाकर, चिकना, मोती अच्छा होता है मोती से शरीर में होने वाली किसी भी तरह की जलन की समस्या का निवारण होता है। जो मोती साफ, प्रभावान होता है व पित्त से होने वाले रोगों को भी नियंत्रित करता है। मोती शुद्ध है इसीलिए यह स्वच्छता व नम्रता का प्रतीक है।

लहसुनियां या वैडूर्य- शुभ छाया वाला, भारी, चिकना, साफ, और श्याम कांति वाला वैडूर्य उत्तम होता है। यह कांतिकार व कल्याणकारक है यह खून से जुड़ी प्रॉब्लम्स को मिटाने वाला, पित्त की समस्या को खत्म करता है साथ गुल्म विकारों को भी नष्ट करता है।

नीलम- नीलम धारण करने से शनि की बाधा दूर होती है। इसकी भस्म के सेवन से दमा, खांसी व वात, कफ व पित्त तीनों से होने वाली समस्याओं को मिटाता है यह विशेषकर वात का नाश करने वाला, पाचन शक्ति बढ़ाने वाला व बुद्धि को बढ़ाने वाला होता है।

माणिक्य- मणियों के 4 प्रकार होते हैं- माणिक्य, वैडूर्य, स्फटिक और एक अन्य, जिन मणियों का रंग गहरा हो, जो निर्मल व चिकनी हो और अपने प्रभाव से आसपास की वस्तुओं को प्रभावित करती हो उन्हें अच्छा फल देने वाला माना जाता है। माणिक पित्त संबंधित रोगों को खत्म करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।