अगर आपकी भी चमड़ी है मोटी ,तो जानिये यह रामबाण नुस्खा


मोटापे से आज लगभग हर तीसरा आदमी परेशान है। शरीर पर खूब खाना-पीना बढ़ा के चर्बी चढ़ाना तो बहुत आसान है लेकिन उसे फिर घटाना हर एक के बस की बात नहीं है। हर बार कोई नया उपाय तलाश करके हम अपने शरीर को खराब कर लेता है और बाद मे परिणाम शून्य निकलता है। पैसे की बर्बादी के साथ हमारा समय भी खराब हो जाता है। ऐसे मे कोई घरेलू उपाय मिल जाए तो सोने पे सुहागा हो जाता है। घरेलू उपाय के दो फ़ायदे है जिसमे आपको ना तो बाहर किसी डॉक्टर के पास जाकर महंगी फीस देनी पड़ती और ना ही अँग्रेजी दवाई को लेना होता है। घरेलू उपाय की सारी चीजें आसानी से आपके घर या आसपास की दुकान पर सस्ते दाम मे मिल जाती है और उसे घर पर ही प्रयोग कर सकते हैं। आइए बात करते है कुछ घरेलू उपाय के बारे मे जो आपके बढ़ते पेट को कम करने मे आपकी मदद करेंगे।

पेट पर चर्बी की बढ़ी हुई परतों को कम करे मात्र कुछ समय मे :

मोटापा एक भयंकर बीमारी की तरह हमारी ज़िंदगी मे घुस चुका है। तला हुआ बाजार का भोजन खाने से सिर्फ जीभ का स्वाद हासिल होता है, बाद मे उससे होने नुकसान को हम हमेशा इग्नोर कर देते हैं। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहें जिनसे आपके पेट के चर्बी पहाड़ को कम करने मे मदद हासिल होगी

1. एक बर्तन मे एक नींबू निचोड़ कर उसका छिलका भी रख दें। अब इसमे एक गिलास पानी मिलाकर गैस पर रखकर गर्म करना शुरू कर दें। इसमे बारीक कटी हुई अदरक पीसकर और आधा चमच शहद भी मिला लें। हल्की आंच पर इसे रखे और पाँच मिनट बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे छानकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा लगातार पंद्रह दिन तक करें और फिर उसके अगले दिन से आपको आपके मोटापे मे कमी होती हुई दिखनी शुरू हो जाएगी।
2. रात को खाना खाने के बाद एक चमच त्रिफला चूर्ण जरूर खाएं। अगली सुबह जब आप शोचलाय करने जाएंगे तो आपका पेट एक बार मे ही अच्छे तरह से साफ हो जाएगा। बिना पचा हुआ खाना मोटापे के लक्षण है और अगले दिन पेट साफ ना हो पाना इसे बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़िए : ये 5 उपाय अपनाएं, बढ़ती तोंद को कहें बाय-बाय!

3. सफ़ेद नमक और चीनी से जितना जल्दी हो सके दूर हो जाइए। सफ़ेद नमक हमारी हड्डियों को कमजोर बनाता है और खाना पचाने वाले एंजाइम को निष्क्रिय कर देता है। इससे मोटापा बढ़ना शुरू हो जाता है। चीनी चर्बी बढ़ाने मे सबसे आगे है। मीठा खाने वाले लोगों पर चर्बी जल्दी चढ़ती है। इसीलिए इसका त्याग करें।

4. हरी मिर्च,प्याज और लहसुन का उपयोग ज्यादा मात्रा मे करना शुरू कर दें। ये तीनों चीजें मोटापे पर भारी पढ़ती हैं। मेहनत मजदूरी करने वाले इंसान इसकी बनी चटनी का खूब उपयोग करते है उसी वजह से उनके शरीर पर चर्बी का नाम भी नहीं होता है।
5. अगर आप फास्ट फूड खाना नहीं बंद कर पा रहे या चाहकर भी फास्ट फूड से दूर नहीं हो पा रहें है तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस इनकी मात्रा कम कर दीजिये। हफ्ते मे तीन दिन की जगह सिर्फ एक दिन थोड़ा फास्ट फूड लेने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन फास्ट फूड खाने के बाद पानी और भोजन ना ही लें तो आपका काम आसान हो जाएगा। खाने के तुरंत बाद पानी पेट के अंदर सारे खाने पचाने के काम को ढीला कर देता है। इसीलिए खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं।

6. घी, मलाई और मक्खन से दूर रहने मे ही भलाई है। अगर आप सप्ताह मे चार दिन व्यायाम करते हैं और दो दिन मलाई या मक्खन का सेवन कर लेते है तो आपकी सारी मेहनत बेकार हो जाती है। आपके पेट पर बढ़ी हुई चर्बी की परतें वसा का जमाव है जो घी और मक्खन खाने से आती है। इसीलिए इनसे दूर रहें।
7. जूस जब भी पिये तो बिना छना हुआ लें। ना ही उसके अंदर शुगर सिरप डलवाना चाहिए। मौसमी का बिना छना हुआ जूस पंद्रह दिनों मे आपके मोटापे पर रोकथाम लगा देगा। जब भी खाना खाएं उसके तुरंत बाद सीधा बेड पर ना लेट जाएँ। ऐसे मे आप खुद मोटापे को निमंत्रण देते है। ऐसा करने से खाना पचाने की प्रक्रिया बहुत ज्यादा ढीली पड़ जाती है और फिर हमारा दूसरी बार खाना खाने का समय आ जाता है लेकिन पहले खाया हुआ खाना अभी तक नहीं पचा होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।