धनतेरस पर ऐसा क्या करें कि लक्ष्मी वापस जाने का सोचे भी नहीं


साल का सबसे बड़ा त्‍योहार आने वाला है दिवाली और इससे ठीक पहले धनतेरस मनाया जाता है। ये त्‍योहार घर व दुकान हर किसी के लिए महत्‍वपूर्ण होता है। आपको बता दें कि इस दिन लोग मां लक्ष्‍मी को खुश करने का प्रयास करते हैं कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर आपके घर में प्रवेश करती है और पूरे साल आपके यहां धन की वर्षा करती हैं।

वहीं आपको बता दें कि इस दिन मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कई लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं चाहें वो घर के लिए हो या फिर दुकान के लिए। इस दिन वास्तु के अनुसार घर-दुकान के मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है, इसलिए मुख्य द्वार की साफ-सफाई से लेकर दरवाजे को सजाने का खास ध्यान रखा जाता है। बता दें कि इस दिन वास्तु के अनुसार मुख्यद्वार के पास ये 6 चीजें रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। 

आइए जानते हैं क्‍या है वो 6 चीजें

1. घर या दुकान के मेन गेट पर किसी बर्तन में पानी भरके फूल रख दें और फ्लोटिंग कैण्‍डल सजाएं। ये काम आप धनतेरस के दिन से ही कर सकते हैं धनतेरस से लेकर दिवाली तक आपको ऐसा करना है इससे आपके घर में पूरे साल लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी।
ये भी पढ़िए : दिवाली पर ऐसे आएंगी घर में माँ लक्ष्मी करें ये चमत्कारिक उपाय

2. ये चीज आपको जरूर से लगानी है मुख्‍य द्वार पर लक्ष्‍मी माता के पद् चिन्‍ह लगाना चाहिए। अगर आपके पास चांदी के नहीं लगाने हैं तो आप हाथ से बना लें या फिर आप स्‍टीकर लगा लें। ध्‍यान रहे कि इसे आप अपनी घर के अंदर की तरफ लगाएं इससे आपके घर में माता लक्ष्‍मी आएगी।
ये भी पढ़िए : धनतेरस को सोना-चांदी के अलावा इन चीजों को भी खरीदने से घर में आती है खुशी

3. दिवाली के दिन तोरन जरूर लगाने चाहिए अगर अपने घर पर इसे लगाते हैं तो माता लक्ष्‍मी प्रसन्‍न हो सकती है अगर आप आम के पत्‍ते के तोरन लगाते हैं तो उसके साथ आप एक परमानेंट तोरन जरूर लगाएं जो बाजार में आपको मिलते होंगे मोतियों व लटकन लगे हुए। ये आपके घर में निगेटिव उर्जा को आने से रोकता है। नकली तोरन लगाने से आपको जरूर बचना है।
ये भी पढ़िए : जानिये धनतेरस पर क्या खरीदे और क्या ना खरीदे

4. कमल के आसन पर बैठी माता लक्ष्‍मी की मूर्ति अगर आप घर लाते हैं तो आपको काफी फायदा होगा। इस बार विशेष संयोग बन रहा है अगर आप चांदी की मूर्ति लाते हैं तो आपको काफी लाभ होगा।
5. इस दिवाली पर आपको अपने मुख्‍य द्वार पर कोई विशेष चिन्‍ह जरूर लगानी है और हो सके तो आप ये चिन्‍ह चांदी का लाएं। क्‍योंकि चांदी काफी शुभ माना जाता है। इस बार अगर आप मुख्‍य द्वार पर स्‍वास्‍तिक लगाते हैं तो आपको बहुत लाभ होगा।
ये भी पढ़िए : कंगाली से छुटकारा पाने के लिए रामबाण उपाय 

6. इस दिवाली ध्‍यान रहे कि इस दिन माता लक्ष्‍मी को लाल व चम‍कीले रंग बहुत पसंद होते हैं। इसलिए अगर आप इस दिन कपड़े खरीद रहे हो तो भूल से भी काले रंग के कपड़े न खरीदें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।