मोटापा,कब्ज, पेट की गैस जैसी खतरनाक बिमारियों में रामबाण है आडू का सेवन


1. पाचनतंत्र :
आडू एंटी-आॅक्सीडेंट फल है जो हमारे शरीर के पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। जिससे हमें आसानी से खाना पच जाता है।

2. कब्ज और बदहजमी :
आड़ू के फलों का काढ़ा बनाकर सेवन करने से पेट में रुकी हुई कब्ज बाहर निकल जाती है। आड़ू (आरूक) के फूलों का फांट (घोल) 40 से 80 मिलालीटर की मात्रा में 1 दिन में सुबह और शाम देने से पेट साफ हो जाता है। बदहजमी व खट्टी डाकर आने पर आडू का सेवन करना चाहिए। आडू में फाइबर होता है जो बदहजमी को आसानी से दूर कर देता है।

3. कैसंर :
जैसा की आपको बताया गया है कि आडू एंटीआक्सीडेंट फल है और विटामिनों से भरा हुआ है। इसके सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। यह कैंसर के बढ़ते हुए प्रभाव को रोक देता है।

4. आंख :
नेत्र दोष और कमजोर आंखों की समस्या ठीक होती है आडू खाने से। आडू में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन होता है जिससे आंखो का रेटिना और कमजोरी को दूर करता है। आडू को खाने से आंखों की ज्योती भी बढ़ती है।

5. उर्जा :
सुबह नाश्ते में यदि आप आप आडू का सेवन करते हैं तो इससे आपको पूरे दिन उर्जा का एहसास होगा। और शाम तक कुछ खाने की जरूरत भी नहीं होगी।

6. मोटापा :
वजन घटाने का काम करता है आडू। आडू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। आडू खाने से भूख कम लगती है। और पूरा दिन आपको कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए आडू बहुत ही जल्दी वजन को घटाता है।

7. किडनी :
किडनी से जुड़ी हुई सभी तरह की समस्या खासतौर पर यूरिनरी ब्लैडर में परेशानी आडू खाने से ठीक हो सकती है। क्योंकि यह क्लेजिंग एजेंट की तरह ही काम करता है जो किडनी के रोगों को खत्म करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।