अगर इस तरह बैठा दिखे कोई बच्चा, तो तुरंत उसके पैर सीधे कर दीजिए

बच्चों को पालना हर पेरेंट्स के लिए काफी चैलेंजिंग होता है। उनके उठने से लेकर सोने तक, हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी छोटी-छोटी चीजें पेरेंट्स नजरअंदाज कर बैठते हैं, जिसकी वजह से बाद में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। ऐसी ही चीजों में शामिल है बच्चों का पैर को कुछ इस तरह मोड़कर बैठना।  सावधान होने की है बारी... 

तस्वीर में दिख रहा बच्चा जिस अंदाज में बैठा है, उसे 'W सिटिंग' कहते हैं। इसमें बच्चे अपने पैरों को इस तरह मोड़कर बैठते हैं कि उनके पैर W की तरह दिखते हैं। कई बच्चों में इस तरह बैठने की आदत होती है। पेरेंट्स भी इसे उनका स्टाइल समझ नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस तरह बैठना उनके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आपको अपने आसपास कोई बच्चा इस तरह बैठा दिखे, तो उसके पैर तुरंत सीधे कर दीजिए। इससे बच्चे को बाद के समय में काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

क्या होता है नुकसान? 
 'W सिटिंग' में बैठना बच्चों के लिए काफी खतरनाक होता है। इसकी वजह से बच्चों के हिप्स, घुटनों और एड़ियों पर काफी स्ट्रेस पड़ता है। साथ ही, जो बच्चा इस तरह बैठता है, उसे अपनी आगे की लाइफ में रीढ़ से संबंधित कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं। इस पोज में बैठने वाले ज्यादातर बच्चे बड़े होने पर हड्डियों की बीमारी के शिकार हो जाते हैं।

क्या करना चाहिए?
आगे कोई बच्चा इस तरह से बैठा दिखाई दे, तो तुरंत उसके पैर सीधे कर दीजिए। पेरेंट्स को भी बच्चों पर ध्यान रखना चाहिए कि वो आगे अपने बच्चों को इस तरह नहीं बैठने दें। 

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।