लीवर को हो सकता है नुकसान ना खाएं ये चीजें


आज के समय में हर किसी को जल्दी रहती है। इस कारण से लोगों का रहन-सहन काफी बदल गया है। उसके साथ ही सबसे ज्यादा बदलाव उनके खान-पान और सोने के समय में आया है। जिससे उन्हें मोटापा और पेट की कई कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। पेट की होने वाली बीमारियों का सीधा असर लीवर पर होता है।
लीवर को बचाने के लिए कुछ चीजें ऐसी है जिनको नहीं खाना चाहिए। नहीं तो आपका स्वास्थ खराब हो सकता है। 

  • घरों में ज्यादातर वनस्पति घी का ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल ऑयल से बनते हैं जिससे मोटापे के साथ-साथ लीवर को भी नुकसान पहुंचता है।
  • एक चाइनीज नमक होता है जिसका ज्यादा इस्तेमाल फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाने की चीजों में किया जाता हैं। इन चीजों के अधिक सेवन से लीवर को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा भी लगा रहता है।
  • कई तरह की पेनकिलर्स जैसे पैरासिटामोल और कॉम्बिफ्लेम खाने से दर्द तो दूर हो जाती है लेकिन यह सब दवाएं डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिए क्योंकि इससे लीवर डैमेज जैसी समस्या हो सकती है।
  • खाने की चीजों में नमक का इस्तेमाल करना आम बात है लेकिन जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं उनके लीवर में पानी जमा होने लगता है और उसमें सूजन हो जाती है।
  • लीवर के लिए सबसे खतरनाक शराब है। इसके अधिक सेवन से  लीवर में सूजन और सिरोसिस जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।