डेंगू मच्छर से निजात पाने के 5 बेहद आसान तरीके


डेंगू जैसे जान लेवा और घातक मच्छर को यदि खुद पर आक्रमण ही न करने दिया जाए तो यह डेंगू बुखार और इसकी घातकता से बचने का सबसे बेहतरीन उपचार होगा। हम यहाँ पर कुछ ऐसे उपायों पर चर्चा कर रहें हैं, जिनसे मच्छर न ही पैदा हो पाएंगे और न ही आपको नुकसान पहुंचा पाएंगे।

मच्छर आपके आस-पास न पनपने पाएं इसके लिए कीटनाशक सबसे अच्छा उपाय हैं। हमेशा कूड़े दानों, और पानी इकट्ठा होने वाले स्थानों पर कीट नाशकों का उपयोग करें। वहीं कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जिनके जरिये मच्छरों को घर से दूर रखा जा सकता है।

घरेलु उपाय और मच्छर विरोधी पौधें

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को मच्छर भगाने में, सबसे बेहतरीन दवाई माना जाता है। यदि आप अपने घर में, और आस-पास तुलसी के पौधे रखतें हैं, तो मच्छर आपके आस-पास नहीं दिखेंगे।

कपूर
कपूर मच्छर विरोधी के रूप में बेहद अच्छा उपचार है। यह मच्छरों को भगाने में बेहद चमत्कारिक ढंग से कार्य करता है। घर में कपूर को जला कर रख दीजिये और इस से मच्छर आपके घर में नहीं आएँगे।

गेंदे का पौधा
गेंदे का पौधा भी मच्छरों को भागने में बहुत उपयोगी है।

लेमन बाम
लेमन बाम तेजी से बढ़ता है और इसे कमरे में रखना होता है। इस तरह यह मच्छरों से लड़ने में काफी कारगर साबित होता है।

नीम का पौधा
नीम के पौधे में मच्छर प्रतिरोध की अद्भुत क्षमता होती है। यह न सिर्फ मच्छरों को रोकने में कामयाब है, बल्कि इसमें कीड़े- मकोड़ों और अन्य संक्रमण कारी चीजों को भी दूर रखने की क्षमता होती है। इसके लिए आप नीम के तेल का बखूबी प्रयोग कर सकतें हैं।

डेंगू बुखार के दौरान ध्यान रखने योग्य कुछ जरुरी बातें

डेंगू बुखार के दौरान सबसे पहली बात तो रोगी को उचित खान-पान का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि डेंगू बुखार के दौरान वयक्ति बहुत कमजोर हो जाता है। ऐसे में उसका खान-पान ऐसा होना चाहिए जो उसे न सिर्फ आसानी से पच जाए बल्कि उसके लिए फयदेमदं भी हो। वहीं खान-पान के अलावा उसकी देखभाल कुछ इस तरह से की जानी चाहिए। 
  • शरीर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।
  • रोगी को 24 घंटे में 4 बार से अधिक पेरासिटामॉल की गोली न दें।
  • रोगी को डिस्प्रीन, एस्प्रीन कभी ना दें, क्योकि इससे रक्तस्राव बढ़ जाता है।
  • यदि बुखार 102 डिग्री फा. से अधिक है तो बुखार को कम करने के लिए हाइड्रोथेरेपी (जल चिकित्सा) करें।
  • उचित आराम और भरपूर मात्रा में, तरल पदार्थों का सेवन करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।