कलाई में दर्द – कारण, घरेलू उपचार और योग


आजकल के समय में अक्सर लोग अधिकतर समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं जिसके कारण उनकी अंगुलियों में अक्सर दबाब पड़ता है और हमें कलाई के दर्द का सामना करना पड़ता है | कलाई में दर्द एक आम बात है लेकिन जब भी कलाई में दर्द होता है तो न तो हम कोइ काम कर सकते हैं और न ही किसी प्रकार का वजन उठा सकते हैं | जब भी हमारी उम्र बढ़ने लगती है तो हमें डायबिटीज का खतरा होने लगता है जिसके कारण हमारी कलाई की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है | ऐसे में यदि अंगूठे से अधिक कार्य किया जायें तो संघर्ष के कारण हमें तेज दर्द होता है और फिजियोथेरेपी से इसमें लाभ मिलता है |

कलाई में दर्द के कारण :-

जब भी हमारे शरीर में दर्द होती है तो हमें बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ता है लेकिन बात कलाई में दर्द की आती है तो हमें बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि जब भी कलाई में दर्द हो तो हम काम करने में असमर्थ हो जाते हैं इसके मुख्य कारण इस प्रकार से है :-

कंप्यूटर के माउस का ज्यादा उपयोग,


  • टाईपिंग,
  • गोल्फ खेलना,
  • पियानो बजाना,
  • सिलाई करना,
  • लिखना,
  • भारी सामन उठाना,
  • कैंची का अधिक उपयोग,
  • लम्बे समय तक बाइक चलाना,
  • हाथ में चोट लगना आदि |

कलाई में दर्द के लक्षण :-

जब भी अंगुठे के पिछले हिस्से में दर्द होना, कलाई के बाहरी भाग में दर्द व् सूजन होना, हल्की हल्की या अचानक से दर्द होना, अंगूठा पर दबाब पड़ने से दर्द होना, वस्तु पकड़ने में दर्द आदि |

दर्द होने पर क्या खाना चाहिए :-

जब भी हमें दर्द का सामना करना पड़े तो हमें एस बात का ख्याल रखना चाहिए कि जिन वस्तुओं का हम सेवन कर रहें हैं वो हमारे लिए उपयुक्त है जैसे कि :-

हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी और विटामिन ई जिनमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जिससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है | विटामिन सी के स्त्रोत अजमोदा, ब्रोकोली, संतरे, स्ट्राबेरी, पपीता, फूलगोभी और केले होते हैं, और विटामिन ई के स्त्रोत सरसों का साग, सूरजमुखी के बीज, बदाम, और पालक होते हैं |
ओमेगा 3 फैटी एसिड जोड़ो के दर्द और सूजन में सहायता करने वाले आहार है मछली, अखरोट और जैतून के तेल |

कलाई के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय :-


  • कलाई में दर्द होने पर इसे आराम देना चाहिए जितना हो सकें इसे उपर उठा कर रखना चाहिए |
  • अगर आपकी कलाई में सूजन हो या दर्द हो रही हो तो उस स्थान पर बर्फ लगानी चाहिए |
  • गर्म पानी से स्नान या शावर के बाद व्यायाम करें ताकि आपकी कलाई जकडन मुक्त हो |
  • अगर कलाई में सूजन अधिक हो तो व्यायाम नहीं करना चाहिए |
  • बैंडेज की सहायता से कलाई को दबाव दे |
  • दर्द बढ़ने वाली गतिविधियों के दौरान विराम लें | जब भी आप टाईपिंग कर रहे हो तो अपने हाथों को कुछ देर के लिए विश्राम देने के लिए रुके |

कलाई के दर्द को दूर करने वाले योग :-

हैण्डकफ :- कलाई को उसके विपरीत अंगूठे और तर्जनी से गोलाकार करके पकड़े और 3-5 सेंकड तक उसे जोर से दबाएं |
कलाई को घुमाना :- सबसे पहले अपनी हथेली को सीधा करके फैलाएं और फिर कलाई को गोल गोल करके घुमाएं |
प्रार्थना मुंद्रा :- सबसे पहले अपने दोनों हाथो को नमस्कार की मुंद्रा में रखें, अपने हाथों को एक साथ रखकर हल्का सा दबाव डालें |
विपरीत प्रार्थना :- अपनी पीठ को तरफ अपने हाथों को नमस्कार मुंद्रा में रखें, उंगलियों को ऊपर न करके नीचें की तरफ रखें, जब तक आपको आराम मस्सुस हो तब तक इसी मुंद्रा में रहें |

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।