माइग्रेन से बचने के लिए घरेलु उपाय


माइग्रेन या सिरदर्द का रोग जिसके अर्धाकपारी भी बोलते है, आजकल ये आम समस्या होती जा रही है | माइग्रेन का दर्द तेज़ और असहनीय होता है जिसमें व्यक्ति अपने उपर से कण्ट्रोल तक खो देता है, इसके साथ-साथ कई दूसरी बीमारियों का जन्म होने लगता है जैसे हर समय उलटी जैसा मिजाज़, मानसिक तनाव, चक्कर इत्यादि | जैसे की ये दर्द अचानक से शुरू होता है तो आपको कुछ माइग्रेन का सफल घरेलू उपचार जान लेना चाहिए जिससे आपको तुरंत काम आ सकता है |

माइग्रेन का सफल घरेलू उपचार का तभी सम्भव है जब माइग्रेन होने की प्रमुख कारणों के बारे में जान लेंगे | इसकी मुख्य वजह देर रात तक जगकर काम करना, मानसिक तनाव, नजला रोग, चिंता करना, पेट का दर्द,मलेरिया आदि | महिलाओ में इसके कुछ कारणों में हिस्टीरिया, मानसिक बोझ, सदमा लगना आदि होते है | अगर पुरुषो और महिलाओ की बात करे तो महिलाये माइग्रेन का शिकार ज्यादा होती है |

इस दर्द में सर, गर्दन और कंधो की मालिश करने से दर्द में राहत मिलता है। अगर हल्की खुशबू वाले अरोमा तेल का प्रयोग करना फायदेमंद होता है,  माइग्रेन के दर्द को ठीक करने के कई तरीके हैं जैसे दवाइयां या फिर कुछ खाघ पदार्थ। यदि आपको हर समय दवाइयों पर जिन्‍दा नहीं रहना है तो अब खाघ पदार्थ खा कर अपने जीवन की रक्षा करें। इन्‍हें खाने के अलावा थोड़ा आराम करना भी आवश्‍यक है।

चलिए जानते है वो क्या है माइग्रेन का सफल घरेलू उपचार?

देशी घी/गुड़
माइग्रेन यानि अर्धाकपारी रोगी को देशी घी को गुड़ में मिलाकर खाने चाहिए, सुबह से समय दर्द होने पर दूध और जलेबी का सेवन से आराम मिलता है| अगर चक्कर या उलटी जैसा मिजाज़ हो तो शहद खाने से दर्द के साथ उल्टी भी बंद हो जाती है |

तुलसी
सुबह के समय दर्द से निजात पाने में तुलसी के पत्तो का अहम भूमिका होता है, इसमें तुलसी के पत्तो की सुखाकर चूर्ण बना लेना है और फिर उसे शहद में मिलाकर दिन में 3 – 4 बार सेवन करना होता है| ये माइग्रेन का सफल घरेलू उपचार के सबसे कारगर उपचारों में से एक होता है |

तुलसी का तेल 
तुलसी के प्राकृतिक गुणों को सभी जानते हैं लकिन आपको बता दें कि तुलसी माइग्रेन में भी बेहद प्रभावी है। तुलसी का तेल का इस्तेमाल माइग्रेन के दर्द में काफी आराम देता है। तुलसी का तेल मांसपेशियों को आराम देता है जिससे सिर का तनाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है। 

खील
खील( 25 – 30 ग्राम) आपको शहद में मिलाकर सुबह में सेवन चाहिए, उसके बाद अगर थोड़ी देर आराम कर ले और और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है |

नमक
नमक को शहद में मिलाकर सेवन करने से माइग्रेन में होने वाली असहनीय दर्द से राहत मिलती है | अगर इसे दिन में 2 – 3 बार प्रयोग में ला सकते है |

हींग
वैसे तो हींग कई सारी बीमारियों से निज़ात दिलाता है, माइग्रेन का घरेलू उपचार में हींग भी आपको कुछ हद तक आपको राहत दे सकता है | हींग को पानी के साथ अच्छे से मिलाकर 4-5 मिनट्स तक सूंघना है, आप इसके बने लेप को माथे पर लगा सकते है |

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां
हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां इन सब्‍जियों में मैग्निशियम अधिक होता है। जिससे माइग्रेन के दर्द को जल्दी ठीक कर सकता है  साबुत अनाज, समुंद्री जीव और गेहूं आदि में बहुत मैग्निशियम होता है। अलसी के बीज में खूब सारा ओमेगा 3 और फाइबर पाया जाता है। यह बीज सूजन के साथ-साथ दर्द को कम करती हैं।

मछली
माइग्रेन के दर्द में मछली का सेवन फायदेमंद होता है क्युकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन पाया जाता है। ये तत्‍व माइग्रेन का दर्द पैदा करने वाली सनसनाहट को कम करते हैं।

लैवेंडर ऑयल लैवेंडर 
ऑयल सामान्य सिर दर्द और माइग्रेन दर्द के लिए एक उपयोगी घरेलू उपाय है। लैवेंडर तेल की खुशबू माइग्रेन में बेहद प्रभावी होती है। गर्म पानी में कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालकर उसे सूंघने से बेहद आराम मिलता है। लैवेंडर ऑयल का प्रयोग कभी भी मौखिक रूप से नहीं करना चाहिए।  

पेपरमिंट तेल 
पुदीना सिर के तनाव को कम करने में माहिर औषधि है। इसके तेल की तेज महक शरीर में रक्त प्रवाह को नियंत्रित करती है। माइग्रेन या सामान्य सिर दर्द भी अक्सर रक्त प्रवााह के कम होने से होता है ऐसे में पेपरमिंट ऑयल रक्त प्रवाह को कम करके सिर दर्द को ठीक करता है। इस तेल की हल्की मात्रा डायरेक्ट माथे पर लगा सकते हैं। ज्यादा न लगाएं अन्यथा जलन भी महसूस हो सकती है। 

सिर की मालिश 
सिर के दर्द को कम करने के लिए मालिश भी एक बहुत प्रभावी तरीका है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर के पीछे के हिस्से की मालिश करने से माइग्रेन से बहुत राहत मिलती है। इसके साथ ही हाथ पैरों की मालिश भी की जानी चाहिए। मालिश करने से भी रक्त संचार तेज होता है। 

धनिया 
धनिया खाने को पचाने और स्वादिष्ट बनाने के लिए बेहरीन मसाले के रूप में जाना जाता है, लेकिन प्राचीन काल से धनिये का प्रयोग माइग्रेन और सिर दर्द की दवा के रूप में भी किया जाता है। माइग्रेन में धनिया के बीजों से तैयार की गई चाय बेह लाभकारी होती है। धनिया के कुछ बीजों को गर्म पानी में 10 मिनट उबालें, उसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर पिएं। धनिया वाली चाय माइग्रेन के दर्द के साथ-साथ सामान्य सिर दर्द में भी लाभकारी है।

आपको उपर में दी गयी बातो का ध्यान में रखकर आप खुद का या किसी की मदद कर सकते है| आप कोई भी सवाल कमेंट बक्स में पूछ या अपनी राय दे सकते है | आप शेयर जरुर करे |

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।