गन्ने के रस के अनोखे फायदे जानकर आप दंग रह जायेंगे


प्रकृति ने हमे कई उपहार दिए हैं। जिन्हें खाकर या फिर उनका जूस निकालकर हम अपनी अच्छी सेहत बनाते हैं। उन्हीं में एक चीज है गन्ना, इसका रस आपको कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। आइये जानते हैं गन्ने का रस आपको क्या कुछ फायदा पहुंचाता है?

1. दांतों के लिए फायदेमंद
भारतीय आयुर्वेद अनुसार गन्ने के रस से ज्यादा फायदेमंद, उसे चूसना होता। इससे आपको दांतों की समस्या से छुटकारा मिलती है। साथ ही कब्ज में भी राहत मलता है।

2. स्पर्म काउंट बढ़ाता है
पके हुए गन्ने के सेवन करने से शरीर से कफ, मूत्र संबंधी रोग, और रक्तपित्त जैसे गंभीर रोग खत्म होते हैं। यह वीर्यवर्धक, शक्तिवर्धक होता है।

3. पथरी गलाने में फायदेमंद
पथरी की समस्या में भी गन्ना काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना इसे चूसने से जल्द ही आपकी पथरी गलकर बाहर निकल जाती है।

4. खून साफ करे
रक्तविकार यानि खून में गंदगी की समस्या में गन्ने 1 कप जूस में आधा कप अनार के रस को मिलाकर सेवन करने से खून की गंदगी से होने वाली बीमारियां दूर होती हैं।

5. उल्टी से छुटकारा
पित्त की वजह से होने वाली उल्टी में रोगी को 1 गिलास गन्ने के रस में 2 चम्मच शहद को मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।