नहाने के पानी में फिटकरी मिलाकर नहाएं, होंगे ये बड़े फायदे


अगर किसी से पूछा जाए कि आप नहाने के लिए किस तरह के पानी का इस्तेमाल करते हैं। तो ज्यादातर लोगों का जवाब होगा सिंपल पानी का। हां कुछ लोग यह भी कह सकते हैं कि ठंड के मौसम  में वो गर्म पानी से नहाते हैं। ये बात तो सामान्य है, लेकिन आयुर्वेद की माने तो नहाने के पानी में कुछ खास चीजों को मिक्स कर दिया जाए। तो तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। वो क्या चीज है आइये जानते हैं?


1. फिटकरी
अगर आपके शरीर में अकड़ने और दर्द बना रहता है, तो इसके लिए आप पानी में एक चम्मच फिटकिरी और एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर नहाएं। इससे ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।

2. नीम का पत्ता 
ऐसे ही स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए। आप एक गिलास पानी में 8-10 नीम के पत्ते डालकर उबाल लें। उसे नहाने के पानी में मिलाकर नहाएं। स्किन की सारी समस्याओं से राहत मिल जाएगी।

3. गुलाब जल 
एक बाल्टी पानी में 4-5 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाएं। इससे मसल्स को आराम मिलेगा साथ ही शरीर के बदबू से भी छुटकारा मिल जाएगा।

4. संतरे का छिलका
संतरे का छिलका भी आपके काफी काम आ सकता है। नहाने के पानी में कुछ छिलके मिला लें। 10-15 मिनट बाद छिलका निकालकर उस पानी से नहाएं। इससे स्किन इंफेक्शन से राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।