गाय के दूध से कहीं ज्यादा फायदेमंद है बकरी का दूध


रोजाना दूध पीने के कई फायदे हैं। इसकी सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं। हांलांकी दूध पीने की बाते करें तो आमतौर पर माना जाता है कि गाय का दूध सबसे बेहतर होता है। वैसे भैंस के दूध को भी तरजीह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं। इन सबके अलावा बकरी का दूध भी आपको कई फायदे दे सकता है। आइये जनते हैं बकरी के दूध के और भी फायदे?

1. इम्यूनिटी बढ़ाए दूध
दरअसल  बकरी के दूध में सेलेनियम नामक एक मिनरल पाया जाता है। जो शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को और भी मजबूत बनाता है। जब प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी, तो बीमारियों का आना तो मुश्किल ही है।

2. कैल्शियम से भरपूर
बकरी के दूध में गाय भैंस के दूध से कहीं ज्याद कैल्शियम पाया जाता है, जो आपके हड्डियों को मजबूत बनाता है। कैल्शियम के साथ ही एमीनो एसिड ट्रायप्टोफैन भी होता है, जो बॉडी को हेल्दी बनाता है।

3. फैटी एसिड की मौजूदगी
बकरी के दूध में 35 प्रतिशत तक फैटी एसिड मौजूद होता है, जबकि गाय के दूध में सिर्फ 17 प्रतिशत। इसका मतलब है कि बकरी का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है।

4. सूजन से राहत
कई लोगों को शरीर मे ंसूजन की समस्या होती है। ऐसे लोगों के लिए भी बकरी का दूध काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके अलावा बकरी का दूध पेट की जलन से भी रहत दिलाता है।

5. मां के दूध जैसा
बकरी का दूध दिखने में ही नहीं, स्वाद में भी काफी हद तक मां के दूध जैसा होता है। इसका कारण है इसमें मौजूद केमिकल। डाइजेशन में आसान होने के कारण बच्चे भी इसे पी सकते हैं। साथ ही, इसे पीने के बाद पेट भी भारी नहीं लगता।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।