इन गलतियों से शहद बन जायेगा जहर भूल कर भी न करें...


माना जाता है कि शहद अमृत के समान होता है और स्‍वास्‍थ्‍य के लिये काफी लाभदायक होता है। अगर इसे सही तरीके से लिया जाए तो स्‍वास्‍थ्‍य के लिये अच्‍छा होगा पर यदि इसे गलत तरीके से सेवन किया जाए तो यह जहर के समान बन जाता है। आयुर्वेद में यह अमृत के समान माना जाता है लेकिन आयुर्वेद में ही इसे खाने के कुछ तरीकों पर रोक-टोंक लगाई गई है। शहद हमेशा शुद्ध ही खाना चाहिये। यह स्‍वास्‍थ्‍य के साथ सुंदरता भी निखारता है।


 1  शहद (Honey) को कभी भी गरम खाद्य पदार्थों के साथ ना खाएं।
 2  कभी भी चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) में शक्‍कर की जगंह पर शहद का प्रयोग ना करें। यह नुकसान पहुंचा सकता है।
 3   खट्टे फल, अंगूर, अमरूद या गन्‍ने के साथ शहद लेने से लाभ मिलता है।
 4  शहद को आंच (Low Flame) पर कभी नहीं पकाना चाहिये।
 5   मांस, मछली (Fish) के साथ शहद का सेवन जहर के समान है।
 6   शहद में घी या दूध (Ghee or Milk) बराबर मात्रा में हानिकारक है।
 7  चीनी के साथ शहद मिलाना अमृत में विष मिलाने के समान है।
 8  एक साथ अधिक मात्रा में शहद न लें। ऐसा करना नुकसानदायक होता है। शहद दिन में दो या तीन बार एक चम्मच लें।
 9 तेल या मक्खन (Butter) में शहद जहर बन जाता है।
 10   घी और शहद को कभी भी बराबर मात्रा में मिलाकर ना खाएं। इससे बॉडी में पाइजन फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।