चने, बादाम, अखरोट, मुनक्का – खाने वाला रहे सौ साल तक हट्टा कट्टा


नियमित कम से कम तीन महीने तक ये खाने वाले को इसके भरपूर फायदे होंगे और पूरी उम्र नियमित हर रोज़ खाने वाला 100 वर्ष तक भी जवानी का अहसास रखेगा. इसके सेवन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में ग़ज़ब का निखार आएगा, पुरुषों स्त्रियों में कमजोरी दूर हो कर बल बुद्धि वीर्य तेज़ बढेगा। थाइरोइड, अस्थमा, खून की कमी, त्वचा विकार आदि दूर होकर शरीर घोड़े जैसा प्रबल बनेगा। शीघ्रपतन, वीर्य की कमी, आदि पुरुष रोगों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। स्त्रियों के श्वेत प्रदर में अत्यंत लाभकारी है। और सबसे बड़ी बात इसको आप सर्दी गर्मी बारह महीने खा सकते हैं।

इसके लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 मुट्ठी चना
  • 10 बादाम
  • 5 अखरोट
  • 10 मुनक्का
  • 1 चम्मच शहद

बनाने और खाने की विधि

सब से पहले चने, बादाम, अखरोट और मुनक्का को अच्छी तरह साफ़ पानी से तीन चार बार धुलाई कर लीजिये. रात को 3 गिलास पानी में चने, बादाम अखरोट और मुनक्का को भिगो कर रख देवें और ऊपर से शहद भी डाल दीजिये। सुबह नाश्ते के लिए पहले बादाम पर से छिलका उतार लीजिये, अभी सभी चीजों को धीरे धीरे चबा चबा कर खाना शुरू कीजिये। इसके बाद जो ये पानी बचा हुआ है इस पानी को घूँट घूँट कर पीजिये।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।