मर्द ही क्यों हो जाते है गंजे, इसके हैं 5 बड़े कारण!


बाल व्यक्ति की खूबसूरती में अहम हिस्सा निभाते है। अगर बाल ही खूबसूरत और घने  न हो तो इसका आपकी पर्सनैलिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है लेकिन आज की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में झड़ते बालों की समस्या आम हो गई है। पुरूषों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही हैं। झड़ते बालों की समस्या होने की असल वजह एन्ड्रोजेनेटिक एलोपिका है जो पुरुषों में पाए जाने वाले डी.टी.एच हाॅर्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है। यह समस्या होने पर पुरूषों के सिर के बाल तेजी से झड़ने लगते है। पुरूषों के लगातार बालों के झड़ने के पीछे और भी कई कारण है। आइए जानते है क्या। 

1. हॉर्मोनल प्रॉब्लम 
पुरूषों में बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण एन्ड्रोजेनेटिक एलोपिला है। यह प्रॉबल्म बालों में डी.टी.एच हाॅर्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है। 

2. तनाव 
लनाव बड़ने से हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ने लगता है और बाल तेजी से गिरने लगते है। 

3. स्मोकिंग 
तम्बाकू में मौजूद निकोटिन के कारण ब्लड नर्व्स सिकुड़ने लगता है, जिससे शरीर का ऑक्सीजन लेवल कम होता है जो बालों को नुकसान पहुंचाता हैं। 

4. शराब 
ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं साथ ही आयरन ओर जिंक, पानी का कमी को हो जाती है जो बाल झड़ने का कारण बनते है।  

5. फैमिली हिस्ट्री 
गंजेपन के लिए जेनेटिक्स जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपके परिवार में सभी के कम उम्र में बाल झड़ते है तो आपके साथ भी ऐसा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।