हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करे दही को अपने भोजन में इस्तेमाल कर


गर्मियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट दही। दही आपके रोजाना डाइट में शामिल होता है। लेकिन अगर आप इसे देखकर भी अनदेखा करते हैं एक बार इसके फायदे जान लीजिए। यकीनन आप ये सब बातें जानने के बाद दही को अवॉइड नहीं करेंगे।

1-वजन घटाना : सबसे बड़ा फायदा…जी हां सबसे बड़ा इसलिए क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग अपने वजन को लेकर परेशान रहते हैं। इसमें कैल्शियम होता है जो आपकी बॉडी को ज्यादा कोर्टिसोल बनाने से बचाता है। बॉडी में कोर्टिसोल का हार्मोनल इंबैलेंस हाइपरटेंशन, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल का कारण बनता है। 

2- दिल को सेहतमंद बनाती है दही : ऐसे समय में जब हार्टअटैक की समस्या आम सी हो गई है। एक दही आपको इस समस्या से दूर रहने में मदद कर सकती है। दही हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करती है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी मदद करती है।

3- दूध नापसंद करने वालों के लिए ऑप्शन : जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते उनके लिए दही एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है। क्योंकि दही आपकी बॉडी को न्यूट्रिश्नल बूस्ट देता है जो आपको दूध में मिलते हैं।

4- इम्यूनिटी बढ़ाता है दही : दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं। यह महिलाओं में होने वाले वैजाइनल यीस्ट इंफेक्शन से भी बचाता है।
समझदारी के साथ करे  ब्रेकअप

5- स्किन केयर : दही में विटामिन ई और जिंक होता है। इस वजह से आप इसे होम मेड फेस पैक की तरह स्किन पर भी लगा सकते हैं।

6- डैंड्रफ : दही में लैक्टिक एसिड होता है। इस वजह से इसमें एंटी फंगल प्रॉपर्टीज होती हैं जो डैंड्रफ भगाने में मददगार होती हैं।

7- डाइजेशन : आपका डाइजेस्टिव सिस्टम दही में मौजूद न्यूट्रियंट्स को आसानी से ले लेता है। इतना ही नहीं यह आपके खाई हुई दूसरी चीजों से भी न्यूट्रियंट्स लेने में मदद करता है। जिससे आपको आसानी से खाना पचाने में मदद मिलती है। दही पेट में बने वाली हीट को भी कम करता है। पेट में ऐसी हीट तेज मिर्च वाला खाना खाने से बनती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।