ये पॉपुलर ब्रेकफास्ट जो पहुचाते हैं आपकी सेहत को नुकसान


भारत का हर शहर अपने खाने- पीने की खासियत के कारण दुनिया भर में मशहूर है। उत्तर का चिकन टीका, साउथ का मसाला डोसा और राजस्थान की दाल बाटी लोग ऊंगलियां चाट-चाट कर खाते हैं लेकिन आप जानते हैं कि खाने में यह चीज़े जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, सेहत के लिए उतनी फायदेमंद नही होती।
चलिए आइए जानते हैं इन चीज़ो के बारे में...

1. पाव भाजी 
पाव भाजी भारत में पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फू़ड है। इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए इसके ऊपर मक्खन डाला जाता है। जिससे इसकी कैलेरी और भी बढ़ जाती है। आप वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं तो भाजी के साथ आटे से बनी ब्रैड खाना बेहतर होगा।

2. ब्रैड और मक्खन 
मैदे से बनी ब्रैड के साथ मक्खन खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ अन हैल्दी भी है। खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए आटे से बनी हुई ब्रैड खाएं।

3. वड़ा पाव 
पुणे और मुबंई मेें नाश्ते में खाया जाने वाला वड़ा पाव टेस्टी होने के साथ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। इसमे 300 तक कैलोेरी होती है। इसकी जगह पर आप उबली हुए सब्जियां और सलाद खा सकते हैं।

4. कचोरी
नार्थ की कचोरी भी स्वाद में पीछे नही है। चटनी, आलू की सब्जी और चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है लेकिन इसमें लगभग 190 कैलोरी होती है। इसकी जगह पर पोहा खाना वेजीटेबल पोहा सेहत के लिए बेहतर होता है। 

5. फ्राइड आमलेट 
सुबह- सुुबह घी में बना आमलेट खाने से भी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपने अंड़ा खाना ही है तो जैतून के तेल में हाफ फ्राई या उबला अंड़ा हुआ खा सकते हैं।

6. पूरी आलू 
आलू-पूरी, चना-पूरी भारतीयों के पसंदीदा नाश्ते में शुमार है। सेहत के ख्याल रखते हुए आलू और चने के साथ रोटी खाना बेहतर होता है।

7. साबूदाना वड़ा 
साबुदाना वडे के साथ फ्राई करके ज्यादातर खाया जाता है। आप इसकी खिचड़ी बना कर बेक वड़ा के साथ खा सकते हैं।

8. भरवां परांठा 
आलू, गोभी, पनीर, मूली के भरवां परांठे ऊपर से मक्खन का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है लेकिन इसकी हाई कैलरी बर्न करना बहुत मुश्किल काम है। आप भरवा परांठे का मज़ा लेने के लिए इसे तले बिना भी खा सकते हैं।

9. मेडू वड़ा ( Medu vada) 
काले चने से बने इस डीप फ्राई वड़े को सुबह के नाश्ते में खाना टेस्टी तो लगता है लेकिन पचाना मुश्किल है। इसलिए मूंग की दाल से बने वड़े सेहत के लिए अच्छे हैं। 

10. कटलेट 
आलू, पनीर, मटर के साथ डीप फ्राई करके बनाए गए कटलेट सिर्फ स्वाद बढाने के लिए बेहतर हैं। इनको तले बिना नॉन स्टिक पैन में कम घी के साथ पका कर या फिर बेक करके खाना चाहिए।

11. मैगी 
मैगी ज्यादातर बच्चे और बड़े पसंद करते हैं लेकिन यह मैदे से बनी होती है। ओट्स और आटे से बनी चीज़े खाना सेहत के लिए अच्छा होता हैं।

12. पैक जूस 
बाजार में मिलने वाले पैकिंग वाले जूस सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। घर पर ताजे फलों का जूस ही पीना चाहिए।

13. बिस्किट, चाय और कॉफी 
बिस्किट मैदे से बने होते हैं और चाय,कॉफी में कैफीन होती है इसलिए दूध के साथ ड्राई फ्रूट खाना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।