अगर आपकी लगातार बढ़ रही है तोंद, तो आपको हो सकती ये गंभीर बीमारियां


आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापा से परेशान हैं। जिससे निजात पाने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाएं जाते है।  मोटापा बढने का मुख्य कारण फास्ट फूड, शारीरिक रुप मे काम कम करना, मसालेदार खाने का सेवन करने के कारण होता है। आप ये नहीं जानते होगे कि ज्यादा मोटा होना आपकी पर्सनालिटी को खराब करने के साथ-साथ आपकी हेल्थ में भी बुरा प्रभाव डालता है।

अधिक मोटे होने से आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट संबंधी बीमारियां, कैंसर, गठिया जैसी कई समस्याओं का समना करना पड़ सकता है। अगर आप मोटे है, तो जल्द ही आपना वजन कम करने की कोशिश करे। जानिए मोटे होने से आपको क्या बीमारियां हो सकती है।

कैंसर का खतरा
एक शोध के अनुसार मोटापे के कारण ही स्तन कैंसर, कमर का कैंसर या आंतो के कैंसर होता है। पूरी दुनिया में हर साल कैंसर के चार लाख 81 हजार से अधिक मामले मोटापे के कारण ही होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले ब्रेस्ट और कोलन कैंसर होने की आशंका रहती है।

ज्वाइंट पेन
जो लोग मोटे होते है उनको अधिकतर ज्वाइंट पैन की समस्या ही होती है। जिसके कारण बैठने उठने में बहुत ही तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जोड़ो में अधिक भार पड़ने और कार्टिलेज की मात्रा में कमी होने से आर्थराइटिस की भी समस्या हो सकती है।

डिप्रेशन में चले जाना
मोटापे के कारण आप कई लोग डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। जिसके कारण वह कभी-कभी सुसाइड तक करने की कोशिश भी करते है। एक रिपोर्ट के अनुसार मोटापा और डिप्रेशन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अगर आप में इन दोनों में से किसी एक की मौजूदगी है तो दूसरा खुद ही आपके पास आ जाएगा।

डायबिटीज
अधिकतर लोगों को डायबिटीज की समस्या मोटापे के कारण होती है। इसका मुख्य कारण खाने में अधिक मात्रा में ग्लूकोज लेना है। जो कि डायबिटीज का कारण बन जाता है।

हार्ट संबंधी समस्या
अगर आप मोटे है, तो आपको हार्ट संबंधी बीमारियां होने की दोगुनी आशंका होती है। इसका मुख्य कारण आपका वजन बढने से दिल शरीर के बाकी हिस्सो में ब्लड ठीक ढंग से नहीं पहुंचा पाता है। जिसके कारण आपको हार्ट अटैक भी हो सकता है। इसके अलावा मोटापे के कारण दिल के आसपास की धमनियों में चर्बी जमा हो जाती है। जिसके कारण शरीर में वसा की मात्रा अधिक हो जाने से सोडियम इकट्ठा हो जाती है। जो कि दिल संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

आंतो का कमजोर होना
अगर आपका मोटापा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, तो आपको आंते कमजोर होती जाएगी। जिसके कारण आपको आंत संबंधी कई बीमारियां घेर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।