गायब होंगे काले-धब्बे, दिनों-दिन चमकेगी त्वचा


सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मंहगे उत्पाद का प्रयोग करें या ब्यूटी पार्लर का रुख करें। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरूरी है कि आप इसका खास ख्याल रखें, अक्सर पेट की खराबी, हार्मोन्स में बदलाव या लगातार स्ट्रैस की वजह से चेहरे पर पिंपल, एक्ने, झाईयां हो जाती हैं जिनके ठीक होने के बाद त्वचा में इनके दाग-धब्बे रह जाते है जो चेहरे पर बहुत बुरे लगते हैं। इन्हें दूर करने के लिए अगर आप प्राकृतिक घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

1. नींबू का रस
नींबू को नैचुरल क्लीचर कहा जाता है।  इसके जूस को काटॅन बाल की मदद सेे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।सेंस्टिव त्वचा वाले लोग नींबू के रस में गुलाब जल डाल सकते हैं। इससे काले दाग धब्बे दूर होते जाएंगे और चेहरे की चमक बढेगी।ग्लिसरीन और शहद में अगर नींबू का रस मिलाकर लगाते है तो और भी अच्छे परिणाम अाते हैं। नींबू का रस लगाने के बाद धूप में न निकलें।

2.दालचीनी और शहद
दालचीनी और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इनके एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा के बैक्टीरिया को बढने से रोकते है और स्किन पिंपल रहित होती है।

3.पपीता
पपीते के कुछ टुकड़ों को मैश करके उसमें 1 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर सादे पानी से धो लें।

4.कच्चा आलू
आलू को गोल आकार में काटे और चेहरे पर एक एक करके रब करे ।10 मिनट तक एेसा करे फिर चेहरा धो लें इसके रस को दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। यह दाग- धब्बों को दूर करके चेहरे की रंगत को भी गोरा करता है।

5.टमाटर 
टमाटर भी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता ह। टमाटर के पल्प को अपनी त्वचा पर अच्छे से मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें।

6. एलोवेरा
एलोवेरा जैल को चेहरे के दाग-धब्बे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे चेहरे पर 45 मिनट के लिए छोड़ दें। एक महीने बाद आपको असर दिखना शुरु हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।