सर्दी में फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों की है दवा


अंजीर ठंड में शरीर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं में रामबाण की तरह करता है। इसमें आयरन होता है, जो एनीमिया दूर करता है। अंजीर में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, लौह, तांबा, फॉस्फोरस, सल्फर और क्लोरिन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए ज्यादा होता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है।

1. खून की खराबी में सूखे अंजीर को दूध और मिश्री के साथ लगातार एक सप्ताह सेवन करने से खून से जुड़े रोग खत्म हो जाते हैं। डायबिटीज में अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है। किसी तरह का बाहरी पदार्थ यदि पेट में चला जाए तो उसे निकालने के लिए अंजीर का सेवन करना उपयोगी होता है।

2. अस्थमा की बीमारी में रोज सुबह सूखे अंजीर का उपयोग लाभ देता है। अंजीर कफ को जमने से भी रोकता है। किसी भी तरह के बुखार में अंजीर का सेवन फायदेमंद होता हैं।

3. अंजीर खा कर दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है। डायबिटीज के रोगी को भी ऐसा करने से लाभ मिलता है।

4. पुरानी से पुरानी कब्ज भी अंजीर खाने से दूर हो जाती है। गैस और एसिडिटी से भी राहत मिलती है। साधारण कब्ज में सूखे अंजीर उबाल कर सेवन करने से सुबह दस्त साफ होता है। इससे कफ बाहर हो जाता है।

5. सूखे अंजीर को उबाल कर बारीक पीस कर यदि गले की गांठ पर बांधा जाए तो लाभ पहुंचता है।

6. अंजीर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें, चीनी की चाशनी बनाकर अंजीर के टुकड़ों को मिलाकर पाक बना लें। उसमें बादाम की गिरी, पिस्ता, सफेद मुसली, छोटी इलायची, केशर आदि मिलाकर रखें। एक हफ्ते बाद इसे 15-20 ग्राम की मात्रा में रोजाना सेवन करें। अंजीर के इस पाक को नियमित खाने से यौन शक्ति बढ़ती है व इंद्रिय शिथिलता दूर होती है।

7. अंजीर जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा और पोटैशियम का लेवल कम हो जाने पर हाइपरटेंशन हो जाता है। वहीं अंजीर में कम सोडियम और पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है। जो हाइपरटेंशन की समस्या को दूर करता है।

8. सूखे अंजीर में ओमेगा 3 और फिनॉल के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भी होते हैं। जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।

9. अंजीर में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसलिए ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।

10. गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह लाभकारी है। इससे गर्भावस्था में शरीर में लौह तत्व की कमी दूर होती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।