ब्लड शुगर की बीमारी होने पर करें इन फलों का सेवन!


ब्लड शुगर एक खतरनाक रोग है। यह बीमारी शरीर में इंसुलिन का स्त्राव कम हो जाने के कारण होती है। रक्त ग्लूकोज स्तर बढ़ जाता है, साथ ही इन मरीजों में रक्त कोलेस्ट्रॉल, वसा भी असामान्य हो जाते हैं। धमनियों में बदलाव होते हैं। ब्लड शुगर के मरीजों को आंखों, गुर्दों,मस्तिष्क, हृदय  से संबंधित कई रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी ब्लड शुगर के मरीज है तो अपने खानपान में थोड़ा ध्यान रखें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों का सेवन करने के बारे में बताएंगे, जो ब्लड शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद है।  

1. कीवी 
रोजाना एक कीवी खाने से ब्‍लड शुगर लेवल कम होता है।
2. काली जामुन
काली जामुन मधुमेह रोगियो के लिएं बहुत ही लाभकारी है। इसके बीजों को पीस कर खाने से मधुमेह कंट्रोल होता है।
3.अमरूद 
अमरूद में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा फाइबर भी होता है, जो ब्ल शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। 
4. चैरी 
इसमें जीआई मूल्‍य 20 होता है, जो कि बहुत कम माना जाता है। यह मधुमेह रोगियों के लिएं बहुत ही स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक मानी जाती है।
5.आड़ू 
इस फल में भी जीआई बहुत कम मात्रा में पाया जाता है और मधुमेह रोगियों के लिए अच्‍छा माना जाता है।
6. सेब 
सेब में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।
7. संतरा 
इस फल को रोजाना खाने से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है और मधुमेह सही होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।