रात में देर से सोने के भी हैं जबरदस्त फायदे, मन में ना रखें कोई ग्लानि


देर से सोना हमेशा खराब ही माना जाता है। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। जल्दी सोने से जहां कई फायदे होते हैं वहीं देर से सोना भी कई तरह से आपको लाभ पहुंचाता है। आज हम आपको बताएंगे कि देर से सोने के क्या फायदे होते हैं-

बेहतर आईक्यू-
लंडन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के वैज्ञानिक संतोषी कनाजावा के अनुसार अधिकतर इंटेलीजेंट बच्चों का विकास देर से सोने और देर से उठने की परिस्थिति में होता है। रात में देर से सोने वाले लोग ज्यादा एक्टिव होते हैं और उनके दिमाग में ज्यादा बेहतर आइडियाज आते हैं।

ज्यादा क्रिएटिव-
कैथोलिक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार रात में देर से सोने वाले व्यक्ति किसी भी समस्या का समाधान ज्यादा बेहतर और क्रिएटिव तरीके से कर पाते हैं।

स्ट्रेस से रहते हैं दूर-
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि रात में देर से सोने वाले लोग स्ट्रेस से दूर रहते हैं। इस तरह वो किसी भी काम को आराम से बिना तनाव के कर पाते हैं।

बेहतर सेक्स लाइफ-
जो लोग रात में देर से सोते हैं उनकी सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने लाइफपार्टनर को ज्यादा समय दे पाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।