पत्तागोभी के फायदे

पत्तागोभी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी है। यह विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है। पत्तागोभी को बंदगोभी भी कहा जाता है। यह एक एैसी प्राकृतिक सब्जी है जिसके पत्तों में छिपा है सेहत का एैसा राज जो शायद ही आप जानते हों। पत्तागोभी में विटामिन, प्रोटीन और खनिज लवण की भरपूर मात्रा होती है। जो कई तरह की गंभीर बीमारियों से शरीर को बचाती है। पत्तागोभी का प्रयोग सलाद और सब्जी दोनों ही रूपों में इस्तेमाल होता है।

पत्तागोभी का औषधिय प्रयोग या पत्तागोभी के फायदे

दूर करे खून की कमी
जिन लोगों को खून की कमी की समस्या है वे पत्तागोभी का सेवन सप्ताह में 4 बार जरूर करें। पत्तागोभी में लौहतत्व की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

हड्डियों और दांतों के लिए लाभदायक
पत्तागोभी में फास्फोरस और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है और इनकी कमी की वजह से होने वाले रोग जैसे दांत और हड्डियों की समस्याएं दूर होती हैं। कच्ची पत्तागोभी के सेवन से दांतों पर पारिया नहीं लगता है।

बालों के लिए फायदेमंद
बंदगोभी का सेवन करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं साथ ही यह बालों का तेजी से बढ़ाता भी है। जिन लोगों के बाल झड़ गए हों वे नियमित बंदगोभी को सलाद व सब्जी के रूप में नियमित खाएं।

डायबिटीज में लाभदायक
पत्तागोभी मधुमेह के रोगीयों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसलिए उन्हें पत्तागोभी को सलाद के रूप में लेना चाहिए। नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज कम होने लगती है।

त्वचा के लिए

पत्तागोभी बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद सल्फर और आयरन शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

कैंसर के लिए

इसके अलावा पत्तागोभी का जूस का सेवन शरीर को कोलोन कैंसर, पेट का कैंसर और फेफड़ों के कैंसर आदि से बचाता है।

रंग साफ बनाए

रंग को साफ और गोरा बनाने में पत्तागोभी की सब्जी या जूस का सेवन करें।

त्वचा सबंधी परेशानी

पत्तागोभी में फेटोकेमिकल्स की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा की समस्याओं जैसे ब्लैक हैड्स और पिंपल्स को ठीक करती है। झुर्रियों को हटाने के लिए नियमित तौर पर पत्तागोभी का जूस पीएं।

मूत्र संबंधी और पथरी विकारों को दूर करती है
मूत्र संबंधी किसी भी तरह की परेशानियों को दूर करने में पत्तागोभी का सेवन करना लाभदायक होता है। यह पेशाब में रूकावट संबंधी दिक्कतों से निजात दिलवाती है। बंदगोभी में रेशा पाया जाता है जो पथरी को भी खत्म करता है और कब्ज को दूर रखने में मदद करता है।

दिल संबंधी बीमारियों से निजात
दिल संबंधी रोगों से बचने के लिए बंदगोभी बेहद सरल औषधी का काम करती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रोल को नहीं बढ़ने देती है। क्योंकि इसमें सेल्युलोज तत्व पाया जाता है। जो हार्ट संबंधित रोगों से बचाता है।

घटाए वजन
पत्तागोभी वजन को बढ़ने नहीं देती है। क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा दोनों  कम मात्रा में होते  है। जो लोग शरीर से अतरिक्त चर्बी को घटाना चाहते हैं वे अपनी डायट में पत्तागोभी को जरूर शामिल करें।

गले के संक्रमण को दूर करे
  • किसी भी तरह का संक्रमण गले में होने पर गर्मपानी में बराबर मात्रा में बंदगोभी का रस मिलाकर गरारे करें। एैसा करने से गले का संक्रमण धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा।
  • पत्तागोभी शरीर में सूजन व दर्द को ठीक करती है और यह दिमाग को तेज रखने का काम करती है।साथ ही  यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि बंदगोभी में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को तेज करता है और आंखों के कई रोगों को भी खत्म करता है।
  • शरीर के लिए पत्तागोभी का सेवन  बेहद जरूरी है। वैदिक वाटिका आपतक हर जरूरी घरेलू उपाय बताता रहेगा ताकि आप और आपका परीवार निरोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।