भूख बढ़ाने के कारगर वैदिक उपाय


आजकल भूख न लगने की समस्या एक गंभीर रोग की तरह होने लगी है, और लोग भूख बढ़ाने के लिए तरह तरह के सप्लीमेंटस लेने लगते हैं जो शरीर और स्वास्थ दोनों के लिए खतरनाक है। वैदिक वाटिका आपके लिए लाया है इस समस्या का आसान और वैदिक उपाय। भूख न लगने को आयुर्वेद में मंदाग्नि रोग कहते हैं। सबसे पलहे जानते हैं आखिर कौन से कारण हैं जिसकी वजह से भूख नहीं लगती है।

भूख न लगने को कारण-

1. अधिक चटपटे और फास्ट फूड़ का सेवन करना।
2. जरूरत से ज्यादा मीठा अपने खाने में करना।
3. चाय व काॅफी का सेवन ज्यादा करना।
4. अचार और खट्टा भोजन करना।
5. रात में देर तक जागना।
6. ज्यादा तेल, घी में तले भोजन का सेवन करना।
7. किसी के ख्यालों में खोये रहना।
8. शाररिक श्रम न करना।
ये मुख्य कारण होते हैं भूख न लगने के। आखिर कौन से उपाय हैं जो आपकी भूख की क्षमता को बढ़ायेगें।

आसान और कारगर वैदिक नुस्खे

1. काली मिर्च को पीसकर चूर्णं बनायें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर मूली पर लगायें, और इसे भोजन के समय खायें।
2. यदि भूख कम लगती है तो आप अदरक, नींबू, भुना जीरा और काला नमक को मिलाकर चटनी बनायें और इसका सेवन करें।
3. एक गिलास गर्म पानी में खाने वाले सोड़े की आधी चम्मच मिलाकर पीते रहें, एैसा करने से ज्लद ही भूख न लगने की समस्या दूर होगी।
4. भोजन करने से पहले यदि आप 1 चम्मच अदरक का रस और 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा-सा काला नमक को पानी में घोलकर पीतें रहना चाहिए।
5. अनार, मैथी, पपीता, बेर, अमरूद, चावल आदि को अपने भोजन में किसी न किसी तरह लेते रहें।
6. सलाद में अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को काटकर उन पर नमक लगाकर इसे खाना खाते समय जरूर खायें। यह आपकी भूख की क्षमता को बढ़ायेगा।
7. भोजन के तुंरत बाद कभी भी पानी का सेवन न करें।
8. 30 ग्राम पानी में हरे धनिये का रस मिलाकर रोज पीते रहने से थोड़े ही दिनों में भूख न लगने की बीमारी दूर होने लगती है।
9. अजवाइन को सेकें और उसे पीसकर उसका चूर्ण बनायें फिर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर खाना खाने के बाद एक चुटकी मुंह में रखें। यह भूख बढ़ाने का कारगर वैदिक उपाय भी है।
10. धनिये, नींबू और अदरक की मिक्स चटनी बनायें और इसे डेली अपने खाने में इस्तेमाल करने से भूख बढ़ती है।

इन उपायों को करने से आपकी भूख न लगने की समस्या दूर होगी। किसी भी उपाय को आजमाने से पहले आप उसकी मात्रा का विशेष ध्यान जरूर दें। साथ ही अपनी आदतों पर नियंत्रण जरूर रखें तभी ये वैदिक उपाय अपना सही असर दिखा सकेगें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।