लीची के इन फायदों के बारे में जानकार हैरान रह जायेंगे आप, जरुर शेयर करें


सर्वप्रथम दक्षिण चीन में पहली शताब्दी के आसपास लीची की खेती शुरू हुई थी। लीची विटामिन सी और पोटेशियम का महत्वपूर्ण स्रोत है। लीची को पूरा पकने के बाद ही तोड़ा जा सकता है क्योंकि पेड़ से तोड़ लेने के बाद लीची के फल का पकना बन्द हो जाता है। यह छोटे आकार का और पतले और नरम कांटों के छिलके वाला फल है। इसका छिलका पहले लाल रंग का होता है और अच्छी तरह पक जाने पर थोड़े गहरे रंग का हो जाता है। अन्दर खूब मुलायम पारदर्शी से सफेद रंग का चमकदार पल्प होता है जो स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इस पल्प के अंदर कत्थई रंग का एक बड़ा बीज होता है।

लीची पौष्टिक तत्वों का भंडार है। इसमें भरपूर विटामिन सी, पोटेशियम और शकर होती है। साथ ही पानी की मात्रा भी पर्याप्त होती है। गरमी में खाने से यह शरीर में पानी के अनुपात को संतुलित रखते हुए ठंडक भी पहुंचाता है। दस लीचियों से हमें लगभग 65 कैलोरी मिलती हैं। 

लीची के फायदे :

1) लीची में मिनरल्स, केल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम होते हैं जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
2) लीची में विटामिन C पाया जाता है। हमारी त्वचा और शरीर के इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है।
3) लीची खाने से शरीर का रक्त स्वस्थ रहता है।
4) लीची में ब्रेस्ट कैंसर को रोकने की विशेषता पाई जाती है।
5) इसे खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है।
6) लीची में फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं।
7) लीची में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं।
8) लीची खाने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
9) बीटा कैरोटीन और ओलीगोनोल से भरपूर लीची दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है.
10)लीची कैंसर कोशि‍काओं को बढ़ने से रोकने में मददगार है.
11)अगर आपको ठंड लग गई है तो लीची के सेवन तुरंत फायदा मिलेगा.
12)अस्‍थमा से बचाव के लिए भी लीची का इस्तेमाल किया जाता है.
13)लीची का इस्तेमाल कब्ज से राहत के लिए भी किया जाता है.
14)मोटापा घटाने के लिए भी लीची का इस्तेमाल करना फायदेमंद है. इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करती है.
15)सेक्स लाइफ को स्मूद बनाने के लिए भी लीची खाना फायदेमंद रहेगा.

विशेष :

लीची का सेवन सीमित मात्रा में करें, अन्यथा यह नुकसानदेह भी साबित हो सकती है। 10-11 से ज्यादा लीची न खाएं। ज्यादा लीची का सेवन सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह शरीर में खुजली, जीभ तथा होंठों में सूजन और सांस लेने में कठिनाई भी पैदा कर सकता है

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।