जायफल हमारी सेहत के लिए होता है फायदेमंद, बचाता हैं अनेक तरह की बीमारियों से



हम अपने घरों में जायफल का इस्तेमाल अाम करते है लेकिन क्या अापको पता जायफल हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। जायफल में बहुत सारा मिनरल, पोटैशियम, कैल्‍शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमें अनेक तरह की परेशानियों से बचाता है। 

अाइए जानते जायफल के अनेक तरह के गुणों के बारे में


  • हर रोज रात को गर्म दूध में जायफल पाउडर डाल कर पीने से अच्‍छी नींद आती है।
  • जायफल में इसमे बहुत सारा मिनरल, पोटैशियम, कैल्‍शियम, पाया जाता है। जो शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए थोड़ा सा जायफल पाउडर पानी या शहद के साथ मिला कर पेस्‍ट बनाए और चेहरे पर लगाए तो चेहरा साफ हो जाता है। इससे मुंहासों के दाग भी साफ होते हैं।
  • पुराने समय से जायफल का इस्‍तेमाल पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। इसलिए अपने रोज के खाने में जायफल को शामिल करने से पाचन क्रिया सही रहती है।
  • जायफल को घिस कर दूध में मिलाएं और हफ्ते में तीन दिन पीएं। इससे नपुंसकता की बीमारी दूर होगी। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • दांत दर्द में जायफल का तेल बहुत लाभकारी है, तभी तो आपने देखा होगा कि ज्‍यादातर टूथपेस्‍ट में दालचीनी और जायफल मिलाया जाता है।
  • जायफल का रोजाना सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है। इसको खाने से कभी एल्‍जाइमर यानी भूलने की बीमारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।