चोट या खरोंच लगने पर अपनाएं यह 6 आसान घरेलू नुस्ख़े


मामूली कटना या खरोंच लगना यह जीवन का एक आम हिस्‍सा है। खासकर जब घर में छोटे बच्चे हों तब तो इस तरह की समस्या आए दिन होती है। ऐसे में मामूली चोट या खरोंच को प्रभावी ढंग से दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। जिनमें निम्न शामिल है-

सरसो तेल का प्रयोग करें- 

सरसो तेल का प्रयोग कटने के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। सरसो तेल का प्रयोग कटने के तुरंत बाद किया जाना चाहिए। ऐसे में जब भी घर में काम करते समय चाकू या अन्य चीजों से कट जाए तब आप उस कटे हुए जगहों को ठंडे पानी से धों लें फिर उसके ऊपर सरसो का तेल डाल दें। इससे आपका खून का बहना तुरंत रूक जाता है। यह आज़माया हुआ नुस्खा है।

ठंडे पानी का प्रयोग- 

कटने या खरोंच लगने पर उस जगह को जल्द से जल्द ठंडे पानी से धुल लें। क्योंकि, धूल मिट्टी और गंदगी को साफ करने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग सब से बेहतर होता है। साथ ही घाव में होने वाले इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है।

हल्‍दी का प्रयोग- 

हल्‍दी प्राकृतिक तौर पर एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक का काम करता है। ऐसे में हल्दी मामूली कटने और खरोंच लगने पर सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। यह खून को रोकने, दर्द को कम करने और संक्रमण को रोकने में भी मदद करती है।  

प्याज का प्रयोग- 

प्याज़ में एंटीसेप्टिक के गुण मौजूद होते हैं, जो घावों को जल्‍द भरने में मदद करते हैं। इन गुणों के अलावा, इसमें केमिकल जैसे क्वेरसेटिन और सल्‍फर नामक तत्‍व दर्द को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप प्‍याज का रस या उसके छोटे-छोटे टुकड़े स्‍लाइस में करके धीरे-धीरे उस त्‍वचा पर लगायें जहाँ चोट लगी है।  

लहसुन का प्रयोग- 

लहसुन संक्रमण को रोकने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें रोगनाशक गुण मौजूद होते है। साथ ही लहसुन दर्द को दूर करने में भी आपकी मदद करता है। इसके लिए लहसुन को दरदरा पीस कर प्रभावित हिस्‍से पर लगा लें।   

शहद का प्रयोग- 

चोट या या खरोंच के लिए शहद एक प्राकृतिक उपाय है। जो, दर्द को तुरंत कम करने, घायल हिस्‍से को नमी प्रदान करने का काम करता है। साथ ही यह घावों को जल्दी ठीक करने में भी मदद करता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।