औषधीय गुर्णों से भरपूर है आलूबुखारा

वजन नियंत्रित करें :- 

आलूबुखारा में फैट की मात्रा कम होने के कारण इसके सेवन से फैट नहीं बढ़ता है और शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारे के सेवन ज्याजदा भूख लगने की समस्याव से भी बचा जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद :- 

आलूबुखारे हमारे बालों को सुंदर बनाने में मदद करता है और साथ ही बालों संबंधित समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करता है।

दिल को सुरक्षित रखें :- 

आलूबुखारा में मौजूद विटामिन ‘के’ दिल दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से रक्त में थक्केे नहीं जमते, ब्लेड प्रेशर ठीक रहता है। आलूबुखारा में पौटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जिससे हार्ट अटैक आदि पड़ने का खतरा समाप्त हो जाता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 की मौजूदगी दिल को स्वनस्थस बनाती है।

इम्यूसनिटी बढाएं :- 

आलूबुखारे में मौजूद विटामिन सी इम्यूंनिटी को बढ़ाता है और शरीर को स्वसस्थव रखता है। हाल ही में हुए एक अध्युयन के अनुसार, आलूबुखारा के सेवन से शरीर में मिनरल ज्या्दा मात्रा में शोषित होने के कारण शरीर एनर्जी ज्यादा मिलती है।

कैंसर को रोकें :- 

अध्ययनों से पता चला है की आलूबुखारा एक एंटी-कैंसर एजेंट हैं जो कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आलूबुखारा में मौजूद एंटी-ऑक्सीसडेंट और कई अन्यं तरह के पोषक तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को एक्टिव नहीं से रोकते हैं। इसके सेवन से फेफड़ों और मुंह का कैंसर नहीं होता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें :- 

आलूबुखारा में घुलनशील फाइबर होते है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इसके सेवन से आंत दुरूस्तर रहती है। आलूबुखारा शरीर में बाईल की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे मोटापा कम होने के साथ ही कोलेस्ट्रॉ ल को भी कम करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :- 

आलूबुखारे का सेवन करने से हमारे शरीर को कई रोगों से तो निजात मिलती ही है और साथ ही शरीर में हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

आंखों के लिए लाभकारी :- 

आलूबुखारा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ‘ए’ आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसिलिए इसका सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखें तेज होती है और हानिकारक यूवी किरणों से भी बच जाती है।

त्वचा को बनाएं स्वस्थ और ग्लोइंग :- 

आलू बुखारा में एंटीआक्सीडेंट की मौजूदगी के कारण इसके नियमित सेवन से स्किन ग्लो करने लगती है। इसे खाने से याददाश्त भी बेहतर होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता है :- 

आलू बुखारा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। जिन लोगों को सर्दी और जुकाम की समस्या ज्यादा रहती है, उन्हें आलू बुखारा का नियमित सेवन करना चाहिए।

डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ बनाता है :- 

आलू बुखारा में फाइबर उपस्थित होने के कारण इसके नियमित सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम स्वस्थ रहता है।

डायबिटीज को नियंत्रित करता है :- 

यह शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। यही कारण है कि इसे डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा माना गया है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा :- 

आलू बुखारा के सेवन से शरीर की मिनरल अवशोषित करने की क्षमता बढ़ती है, इसलिए इसे खाने पर ताजगी और ऊर्जा का एहसास होता है।

गर्भावस्था में फायदेमंद :- 

आलूबुखारे का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभकारी साबित होता हैं और साथ ही शिशु के लिए फायदेमंद होता हैं और गर्भावस्था में होने वाली समस्याएं जैसे पेट संबंधित ,एेसे में आलूबुखारे का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है ।

आलूबुखारा के औषधीय गुण :


  • नकसीर :– आलूबुखारे के पत्तों का रस निकालकर १-२ बूँद नाक में डालने से नकसीर में लाभ होता है |
  • पित्तविकार :- भोजन से पूर्व आलूबुखारे के मीठे फल का सेवन करने से यह पित्त विकारों का शमन करता है |
  • उदरकृमि :- आलूबुखारे के पत्तों को पीसकर पेट पर लेप करने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं |
  • तृष्णा :- आलूबुखारे का सेवन करने से प्यास व अरुचि का शमन होता है |
  • अजीर्ण :- इसके बीजों को बादाम की तरह शुष्क फल  के रूप में खाने से अजीर्ण में लाभ होता है |
  • स्मृतिवर्धनार्थ :- आलूबुखारे के बीज की गिरी का सेवन करने से धीरे-धीरे स्मरणशक्ति बढ़ती है |
  • कब्ज़ :- मलबद्धता की बीमारी को दूर करने के लिए आलू बुखारे का प्रयोग करना बहुत ही लाभकारी होता है. पेट में कब्ज की शिकायत होने पर आलू बुखारे को पानी में घिस ले, और उसका सेवन करें. पेट की कब्ज खत्म हो जाएगी. पेट की कब्ज को दूर करने के लिए एक और उपाए को अपनाया जा सकता है. इस उपाय के लिए एक आलू बुखारा ले. एक अंजीर ले. कुछ दाने मुनक्का के ले. इन तीनो को पानी में डालकर अच्छी तरह से धो ले. अब एक काँच के बर्तन को ले और उसमे दो गिलास पानी डालकर उसमे तीनो चीजो को डाल दे. इसे रात भर ऐसे ही रहने दे. सुबह उठकर भीगे हुए अंजीर, मुनक्का, व आलू बुखारे को खाने के बाद ऊपर से पानी पी ले. पेट की कब्ज खत्म हो जाएगी
  • मुंहसुखना :- अगर किसी व्यक्ति का बार – बार मुंह सुख रहा हो तो उसे आलू बुखारे का सेवन करना चाहिए. दिन में दो बार आलू बखारे को मुंह में रख कर चूसने से मुंह नही सूखता तथा प्यास भी अधिक नही लगती.

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।