लौकी का जूस पीने से होते हैं कई फायदे!

सेहतमंद रहने के लिए हम कई हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। इनमें से लौकी भी एक हैं। कई लोगों को लौकी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। एेसे में वो लोग लौकी का जूस पी सकते है। लौकी के जूस का सेवन आप किसी भी समय कर सकते है। आप चाहे तो इसे खाली पेट भी पी सकते है। चाहे इसका स्वाद आपको अच्छा न लगे लेकिन इसे पीने से कई फायदे होते हैं। आइए जानें इसके फायदे।

1. एनर्जी

वर्कआउट करने के बाद लौकी का जूस पीएं। इसमें मौजूद नैचूरल शुगर ग्लोइकोजीन के स्तर को बनाए रखता है और कार्बोहाइड्रेट की कमी को भी पूरा करता है।

2. वजन कम

इसके जूस में कैलोरी और फैट कम होती है। वजन कम करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को भी कंट्रोल करती है।

3. कब्ज

अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो रोज सुबह लौकी का जूस पीएं। इससे पाचन तंत्र दुरस्त रहता है।

4. यूरीन इंफेक्शन

लौकी का जूस आपको यूरीन इंफेक्शन की समस्या से निजात दिलवा सकता है। यूरीन में एसिड की मात्रा बढ़ने से जलन की शिकायत होने लगती है। लौकी का जूस इस एसिड को कम करता है।

5. बालों और त्वचा के लिए लाभदायक

लौकी के जूस को तिल के तेल में मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों का झड़ना बंद होगा। लौकी का जूस एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी हैै।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।