उड़द की दाल के फायदे

घर में मौजूद कई सारी दालों में से एक दाल है उड़द। ये दाल आपकी सेहत और सुंदरता को निखारती है। उड़द की दाल तीन रंगों में होती है। सफेद उड़द, हरी उड़द और काली उड़द की दाल। उड़द की दाल में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर होता है। उड़द की दाल पूरी तरह से हर्बल होती है। आइये जानते हैं आपको क्या फायदे दे सकती है उड़द की दाल।
उड़द की दाल के स्वास्थवर्धक लाभ
गरम मसालों में पकी हुई उड़द की दाल बेहद स्वास्थवर्धक होती है। यह दिल के रोगों के लिए फायदेमंद और वीर्य वढ़ाने वाली होती है।
बालों के लिए उड़द का इस्तेमाल
उड़द की दाल गंजेपन को दूर करती है। उड़द की दाल को उबालें और फिर इसे पीसकर रात को सोने से पहले इसके लेप को सिर पर लगाएं। कुछ दिनों तक नियमित इस उपाय को करने से गंजे सिर में भी बाल आने लगते हैं।
सुंदरता के लिए उड़द का प्रयोग
चेहरे को मुलायम बनाने के साथ उड़द की दाल मुंहासों और धब्बों को दूर करती है। रात के समय में बिना छिलके वाली उड़द की दाल लें ओर उसे दूध में भिगा लें। और सुबह इसे अच्छी तरह से पीसकर इसमें शहद और नींबू को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम एक घंटे के लिए लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें। आपको असर दिखने लगेगा।
दर्द ठीक करने की अचूक दवा है उड़द
उड़द की दाल से आप जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के खिचाव के दर्द को ठीक करते हैं।
सरसों के तेल में काली उड़द की दाल को गर्म करें। और जब यह हल्का गुनगुना हो जाए तब इस तेल से जोड़ों की मालिश करें।
लकवा रोग में
लकवा की वजह से यदि शरीर का कोई अंग ग्रसित हो तो आप सरसों के तेल में उड़द की दाल को गर्म करके इसका लेप लकवा वाली जगह पर लगाएं।
जोड़ों के दर्द में
बिना छिलके वाली उड़द की दाल लें और इसे किसी कपड़े में डालकर बांध लें। अब इसको गरम तवे पर सेकें। इसके बाद आप इसे अपने जोड़ों के दर्द वाली जगह पर लगाएं। आपको आराम मिलेगा।
घाव और फोड़े होने पर
घाव और फोड़े फुन्सियों के होने पर उड़द की दाल से बने हुए आटे को पट्टी में डालकर बांध लें। इस उपाय को दिन मे दो से चार बार जरूर करें।
दिल के रोग में
उड़द की दाल में मैगनीशियम होता है जो दिल की धमनियों को ब्लाक होने से रोकता है। इससे दिल में खून का संचार ठीक तरह से हो पाता है। काली उड़द में कोलेस्ट्राल घटाने की क्षमता होती है।
पौरूष शक्ति के लिए उड़द
पौरूष शक्ति को बढ़ाती है उड़द। इसके लिए आप उड़द की दाल को रात में कम से कम 6 घंटे तक भिगों कर रख दें। और सुबह के समय इसे देशी घी में फ्राई करें और शहद
के साथ इसका सेवन करें। इस उपाय से पुरूषों की कमजोरी दूर होती है।
दुबले व पतले लोगों के लिए
जो लोग दुबले हैं उनके लिए भी उड़द फायेदमंद होती है। उड़द की दाल इंसान के वजन को बढ़ाती है। जिन लोगों का वजन कम हो वे उड़द की दाल का सेवन जरूर करें।
प्रोटीन का सबेस अच्छा स़्त्रोत है उड़द
प्रोटीन की कमी हर इंसान के अंदर होती है। उड़द की दाल के अंदर मीट और मछली से अधिक प्रोटीन होता है। उड़द की दाल मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। साथ ही हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है।उड़द की दाल को सप्ताह में तीन दिन सेवन करने से शरीर के कई रोग ठीक होते हैं।
खून का संचार ठीक करती है उड़द
काली वाली उड़द के सेवन से शरीर में खून का संचार ठीक तरह से होता है।
शरीर के विकास में लाभदायक
उड़द की दाल का लड्डू या खीर भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। उड़द की दाल से बना लड्डू शरीर का विकास करता है साथ ही इंसान को फिर से नवजवान भी बनाता है।
उड़द की दाल खाने से दिमाग तेज होता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।