आंखों की चमक बढ़ाने के कुदरती तरीके

थकान के कारण आंखों की गायब चमक वापस लाने के लिए हर रोज कुछ प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करना मददगार साबित हो सकता है। जानिए क्या हैं वो उपाय।  
आंखों की देखभाल

आधुनिक जीवनशैली का असर हमारी आंखों पर भी नजर आने लगा है। देर तक कंप्यूटर पर काम करने या नींद पूरी न होने के कारण आंखों में थकावट आ जाती है। इससे आंखों की प्राकृतिक चमक गायब हो जाती है। ऐसे में आंखों की खोयी चमक लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं प्राकृतिक नुस्खे।
खीरा

खीरे की तासीर ठंडी होती है। यह आंखों की थकान दूर करता है। इसके साथ ही यह डार्क सर्कल (आंखों के नीचे काले घेरे) की समस्या को भी दूर करता है। थकी हुई आंखों में चमक बढ़ाने में खीरा काफी फायदेमंद हो सकता है। खीरे में मौजूद पानी इसमें काफी मददगार साबित होता है।
ऑलिव ऑयल टी बैग

टी बैग आंखों के जाने-माने नुस्खों में से एक है। ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग दोनों ही आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आंखो को सूजन और बैक्टेरिया से बचाते हैं। प्रयोग किए हुए टी बैग को फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर जब आंखों पर टी बैग रखें उससे पहले ऑलिव ऑयल लगाएं।
दूध

ठंडा दूध थकी हुई आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको आंखों में थकान महसूस हो रही है तो तो दूध की मदद से आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। एक कप ठंडा दूध लें। उसमें कुछ कॉटन बॉल डालें और एक मिनट के लिए उसे भीगने दें। अब आराम से लेट जाएं और इन कॉटन बॉल को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें।
स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी आंखों की भी सेहत बनाता है। फ्रीज में रखे हुए स्ट्रॉबेरी के स्लाइस काट लें। इसके बाद इसे आंखों पर पांच मिनट के लिए रखें। फिर आंखों को ठंडे पाने से धो लें
आलू की स्लाइस

खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों के लिए फायदेमंद है। आलू में काफी मात्रा में विटामिन सी और पौटेशियम होता है। पौटेशियम शरीर में सभी फ्लूइड्स को संतुलित रखता है। आलू की स्लाइस को काट कर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल की समस्या से तो निजात मिलता ही है साथ ही थकान से खोई आंखों की चमक वापस आ जाती है।
गुलाब जल

एक कटोरे में फ्रिज में रखा हुआ गुलाब जल लें। इसमें कुछ कॉटन बॉल को भीगने दें। उसके बाद किसी आरामदेह जगह पर लेट जाएं और आंखों पर इन कॉटन बॉल को रखें। यह आंखों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है।
पुदीना के पत्ते

आंखों के लिए यह काफी पुराने नुस्खों में से एक है। पुदीना के पत्तो, शहद और बादाम के तेल को मिलाकर लगाने से आंखों की थकान दूर होती है। अगर आप हर रोज सोते समय पुदीना के पत्तों एक कटोरे में क्रश कर लें चाहें तो इसमें थोड़ा पानी डाल लें। फिर इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल और शहद मिला लें। अब इसे आंखों पर लगाएं।
लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल आंखों की थकान को दूर करता है। एक कटोरे में आधा लीटर पानी लें औक उसमें कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालें। इससे अच्छे से मिलाएं और कॉटन बॉल को इसमें मिश्रण में डालें। अब इस कॉटन को आंखों पर रखें।
शहद और इलाइची के दानें

दालचीनी और शहद की मदद से आइसाइट को मजबूत किया जा सकता है। इलाइची के दानों को एक चम्मच शहद में मिलाएं। इस मिश्रण को हर रोज सुबह आंखों पर लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।