नाशपति के रोग निवारक गुण


बारिश का मौसम आते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं | वायरल बुखार का रोग सबसे अधिक आक्रान्त करता है| इस मौसनम में लोगों को अपने खान-पान के मामले में ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिय| सेहत बनाए रखने में मौसमी फलों की महती भूमिका होती है| नाशपाती एक बारीश के मौसम का फल है जिसके सेवन से कई बीमारियों से निजात पाने में मदद मिल सकती है| इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं| बहुत से गुण तो सेव फल जैसे हैं| इसमें विटामिन,एन्जईम और पानी में घुलनशील फाईबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं| 


नियमित रूप से नाशपती का रस पीने से आँतों के विकार दूर करने में मदद मिलती है| विषाक्त पदार्थों और रसायनों की वजह से बड़ी आंत की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से निपटने में नाशपती की अहम भूमिका हो सकती है| 
  • नाशपती का जूस १०० मिली दिन में दो बार पीने से गले की खराश और कफ की समस्या ठीक हो जाती है| इसे खाने से शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल जाता है| अत; जब भी थकावट महसूस हो नाशपती का जूस पियें| नाशपती का जूस बुखार के रोगियों में तापमान कम कर राहत पहुंचाता है | 
  • ह्रदय की सुरक्षा करता है- नाशपाती में प्रचुर फाईबर होता है जिससे शरीर का कोलेस्ट्रोल कम होता है | नाशपाती जैसे रेशे समृद्ध फल नियमित खाने से हार्ट -स्ट्रोक की रिस्क ५० प्रतिशत तक कम हो जाती है| 
  • नाशपती के नियमित उपयोग से छाती के केंसर की संभावना ३४ प्रतिशत तक कम हो जाती है| 
  • नाशपती का फ़ल खूब खाएं। इसमें पाये जाने वाले रसायनिक तत्व से पित्ताषय के रोग दूर होते हैं। 
  • केल्शियम की कमी से हड्डिया खोखली होने लगती हैं| नाशपाती में बोरोन तत्व पाया जाता है | इससे शरीर में केल्शियम का अवशोषण सरल हो जाता है | नाशपाती के सेवन से अस्थि भंगुरता समस्या से बचा जा सकता है|
  • गर्भवती स्त्रियों को फोलिक एसिड की जरूरत होती है \ फोलिक एसिड गर्भस्थ शिशु की जन्म जात विकृतियों से सुरक्षा करता है\ गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड समृद्ध नाशपती फल के सेवन करने की सलाह दी जाती है| 
  • नाशपती में पाया जाने वाला पेक्टिन तत्त्व कब्ज निवारक गुण रखता है| यह मूत्रल प्रभाव भी रखता है| नाशपती खाने से आंतों की जरूरी गतिशीलता बनाए रखने में मदद मिलती है| कब्ज पीडितों के लिए हितकारी है| 
  • नाशपती में प्रचुर विटामिन सी ,कापर,विटामिन के पाया जाता है | इन तत्वों की मौजूदगी से त्वचा की झुर्रियों से बचाव होता है और बुढापे को आगे सरकाया जा सकता है|

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।