मक्का रुट के है 6 फायदे


मक्का रूट सब्जी को लोग सदियों से इस्तेमाल करते आ रहे है। इसे सिर्फ पका कर खाया ही नहीं जाता बल्कि ये कई रोगों के इलाज में भी उपयोगी है। एंडीज के लोगों के लिए ये मुख्य आहार का हिस्सा है, लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि इस सब्जी के पीछे कई गुण छिपे है। ये जड़ो वाली सब्जी महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये फर्टिलिटी, यौन स्वास्थ को सुधारता है और राहत देता है।

मक्का रूट का रोजाना सेवन करने से आपको पर्याप्त परिणाम नजर आएंगे। महिलाएं और पुरुष दोनों इस सब्जी का फायदा उठा सकता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे की मक्का रूट महिलाओं के लिए वरदान क्यों है। जानिए इस सब्जी से जुड़े 6 फायदो के बारे में

1- हड्डियों में सुधार लाता है-

महिलाओ की उम्र बढ़ने के दौरान उन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शोधकर्ताओं की माने तो मक्का रूट का सेवन करने से महिलाओं की हड्डियों में मजबूती आती है। यहां तक की अगर किसी परिवार में अगर ये बीमारी पूर्वजों से चलती आ रही है तब भी ये सब्जी कारगर साबित हुई है।

2- ऊर्जा को बढ़ाता है-

जैसा की हमने आपको बताया कि इस सब्जी में मिनरल्स, प्रोटीन, फैटी एसिड्स और विटामिन मौजूद होते है, इसलिए ये आपकी ऊर्जा बढ़ाने में  मदद करती है। ये पोषण शरीर के समुचिक कार्य के लिए बेहद जरुरी है। अगर आपके शरीर मे ऊर्जा ज्यादा होगी तो आप का कोई भी चोट का घाव जल्दी भरता है। इसी कारण एथलीट भी अपने प्रदर्शन को और अच्छा करने के लिए इस सब्जी का सेवन करते है तो आप भी ऊर्जा बढ़ाने के लिए इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

3- मासिक धर्म बन्द होने के लक्षण पर नियंत्रण करता है-

जैसे की इस सब्जी में अधिक मात्रा में पोषण और फाइटोकेमिकल मौजूद होता है। मक्का रूट हार्मोन को संतुलित करने के लिए भी उपयोगी है। शोधकर्ताओं ने शोध किया कि मक्का रूट महिलाओं का वजन कम करता है या नहीं ? शोध में पाया कि यह वजन कम करने में मददगार साबित होता है साथ ही शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि ये मासिक धर्म के बंद हो जाने वाले लक्षणों में भी यह राहत पहुंचाता है। नींद में परेशानी, डिप्रेशन, रात को पसीना आना ये सब लक्षण होते है जिससे वो हमें राहत दिलाता है।

4- यौन इच्छा को बढ़ाता है-

महिलाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के दौरान उनके लाइफस्टाइल में बदलाव आता है, चिकित्सा स्थिति बदलती है जिसकी वजह से उनके कुछ अंग काम करना बंद कर देते है। हालांकि विज्ञान और दवा उद्योग की मदद से कुछ ड्रग्स मौजूद है जिससे महिलाओं में यौन की इच्छा बढ़ती है। लेकिन इन दवाओं में साइड इफेक्ट होते है जिसके चलते कई समस्याएं जन्म ले लेती है। एक अध्ययन किया गया जिसमें शोधकर्ताओं ने जांच किया कि क्या मक्का रूट महिलाओं के काम ना करने वाले अंग में सुधार ला सकते है ? तो पाया गया कि मक्का रूट ने वास्तव में महिलाओं के यौन प्रदर्शन और इच्छा में सुधार लाया है।

5- एफ्रोडिसीएक-

एफ्रोडिसीएक एक एसा फूड होता हो जो यौन इच्छा को बढ़ाता है। हालांकि कोई ठोस कारण नहीं जो साबित कर दे कि मक्का रूट वास्तव में यौन इच्छा को बढ़ाता है लेकिन मक्का रूट में कई अहम मिनरल्स होते है जैसे कि आयोडीन, जिन्क और कुछ फैटी एसिड मौजूद होते है जो यौन हार्मोन में सुधार लाते है। जिससे आपके हार्मोन संतुलित हो जाते है तब आप यौन करेन के मूड में आसानी से आ जाते है।

6- फर्टिलिटी में मदद करता है-

आजकल का लाइफस्टाइल ऐसा है जिसकी वजह से महिलाओं को बहुत कम उम्र में ही फर्टिलिटी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रिसर्च को शोधकर्ताओं ने जानवरो पर प्रयोग किया और उसमें पाया कि ये पिट्यूटरी ग्लैंड में ल्यूटीनाइजिंग हार्मोन को बढ़ाता है जो कि फर्टीलिटी और कई चीजों को नियंत्रित रखता है।


मक्का सबसे शक्तिशाली सुरक्षित सुपरफूड माना जाता है। ये कई लोगों के लिए मुख्य आहार होता है। ये ऊर्जा बढ़ाता है और इसमें मौजूद पोषण हड्डियों को मजबूत करते है। तो जल्द से जल्द मक्का रूट जैसी जादुई सब्जी को अपनी डाइड में शामिल करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।