मयूरासन योग के लाभ और करने की विधि

मयूरासन यानि मोर की आकृति का आसन। इस आसन में मनुष्य का शरीर मोर की आकृति की तरह बन जाती है। इसलिए योग में इस आसन का नाम मयूरासन रखा गया है। इस आसन को दो तरह से किया जा सकता है।  पहला जमीन पर हाथों के बल से शरीर को उठाकर और दूसरा तरीका है किसी मेज के किनारों को हथेलियों से बल देकर करना। वैसे पहला वाला तरीका ही मयूरासन में अधिक लाभ देता है। आइये आपको बताते हैं मयूरासन के फायदों और इसके करने के तरीकों के बारे में।

मयूरासन योग करने के फायदे और तरीके
  • मयूरासन से आपको बहुत फायदे मिलते हैं जैसे
  • भूख खुलकर लगती है
  • पेट से संबंधित कई रोग खत्म हो जाते हैं
  • कब्ज बहुत ही आसानी से दूर होती है
  • जठारग्नि को शांत करना
  • यदि इस आसन को पूरी तरह से कोई इंसान सक्षम हो जाता है तो उसे किसी भी प्रकार विष नहीं लगता है। क्योंकि जिस तरह से मोर विषैले और जहरीले सांपों को खा जाता है। और उस पर किसी भी तरह का विष नहीं लगता है।
मयूरासन को करने का तरीका
  • जमीन में सबसे पहले दरी या कंबल बिछा लें। और अब
  • आप घुटनों के बल बैठ जाएं
  • अब आप अपने दोनों हाथ की हथेलियों को जमीन पर रखें।
  • और अब कोहनियों को पेट के दोनो ओर एक दूसरे से सटा कर लगाएं। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
  • हाथों के अंगूठे एक साथ लगे हुए हों। अब कोहनियों के सहारे सारे शरीर का भार उठा लें।
  • इस तरह से आपका शरीर मयूर की आकृति जैसा हो जाएगा। यानि कि यह मयूरासन की पूर्ण स्थिति है।
  • मयूरासन के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस योग को नियमित करने से इंसान की उम्र तक लंबी हो सकती है। भयंकर रोगों को आसानी से ठीक हो जाते हैं इस आसन से।
मयूरासन की सावधानियां
  • वे लोग जिनके हाथों की हड्डियों का आॅपरेशन हुआ हो वे इस आसन को ना करें।
  • इसके अलावा बहुत छोटे बच्चे भी इस आसन को ना करें।
  • गर्भवति महिलाओं को भी ये आसन नहीं करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।