दांतों की देखभाल – फलों के द्वारा

चेहरे के साथ दांतों का सुंदर व चमकदार होना बेहद जरूरी है। अक्सर कई बार देखा गया है कि आप चेहरे पर तो ध्यान देते हो पर दांतों की चमक पर नहीं। जो कभी भी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। इस वजह से आप कहीं पर खुल कर हंस नहीं पाते हो। अच्छी मुस्कान चेहरे को और भी ज्यादा सुंदर बनाती है। आपके दांतों के लिए प्राचीन उपाय बताएगा जिससे दांतों की चमक वापस आती है। ये उपाय पुराने समय के लोग किया करते थे जो आज के समय में भी बेहद उपयोगी हैं।

अनानास
अनानास में ब्रोमलेन पोषक तत्व पाया जाता है जिससे दांतों की चमक और सफेद बढ़ती है। केवल यही एक एैसा फल है जिसमें ब्रोमलेन तत्व पाया जाता है। इसलिए नियमित रूप से अनानास का सेवन करें। गर्भवती महिला इस फल का सेवन न करें।

सेब
सेब में मौलीक एसिड पाया जाता है। जब आप सेब को दांतों से चबाते हैं तब यह आपके दांतों को घीसकर साफ कर देता है। इसलिए सेब को चबाकर खाना चाहिए। सेब को छिलके के साथ खाना फायदेमंद होता है। दांतों की चमक को वापस लाना चाहते हैं तो सेब खाना शुरू कर दें।

केला
यदि दांत पीले हो गए हों तो केला खाना शुरू कर दें। केले में जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम पूरी मात्रा में रहता है जो दांतों को चमकदार और मजबूत बनाता है। हां एक बात और केला खाने से दांतों की बीच फंसा हुआ खाना भी निकल जाता है।

स्ट्राबेरी
स्ट्राबेरी खाना सेहत और दांतों के लिए अच्छा होता है। स्ट्रोबेरी में मौलिक एसिड और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो दांतों को चमकदार बनाने में मदद करती है। नियमित स्ट्रोबेरी खाने से दांत चमकदार और सफेद बन जाते हैं।

तरबूज
तरबूज में पाये जाने वाले तत्व जैसे कैल्शियम, मैगिनीज और पोटेशियम पीले दांतों को सफेद और चमकदार बना देते हैं। तरबूज विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है। यह दांतों की सफाई भी अच्छे से कर देता है।

दांतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसलिए जितना हो सके प्राकृतिक चीजों को ही दांतों पर लगाएं। एैसा करने से दांत लंबे समय तक टिके रहते हैं। इन 5 प्रकार के फलों के सेवन से दांतों में प्राकृतिक चमक आती है लेकिन यह एक दिन में संभव नहीं है इसके लिए आपको नियमित इन फलों का सेवन करना है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।