इन घरेलू उपायों को अपनाएं, चक्कर को दूर भगाएं


चक्कर आना एक ऐसी समस्या है जिसमें इंसान को अपने आस-पास का सब कुछ घूमता ही नजर आता है। अक्सर लोगों के साथ ऐसा हो जाता है। वहीं गर्मियों के दिनों में यह समस्या कुछ ज्यादा ही लोगों को होती है। यह एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें इंसान की आंखों के आगे अंधेरा छाने लगता है। कई बार वह गिर भी जाते हैं। लोगों को चक्कर कहीं भी और कभी आ सकता है। जैसे कि गाड़ी चलाते वक्त, नहाते वक्त, सीढ़ियां चढ़ते या उतरते वक्त। ऐसे वक्त में कई बार बड़ी दुर्घटनाएं भी घट जाती हैं। यह काफी गंभीर अवस्था होती है। जिसमें इंसान अपना बैलेंस खो बैठता है। वहीं ऐसी हालत से डरे हुए कई लोग इस समस्या को हल्के में ना लेते हुए डॉक्टरों की तरफ रुख करते हैं। साथ ही कई तरह की दवाइयों का सेवन भी करते हैं, लेकिन आज हम आपको इस समस्या से निजात दिलाने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं…

1. इस समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी एक कारगर उपाय है। आपको तुलसी के पत्तों को शहद में मिलाकर चाटना चाहिए। यह एक ऐसा घरेलू उपचार है जिससे आपको इस समस्या से काफी जल्दी निजात मिलेगी।

2. वहीं जान लें कि अगर आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसमें थोड़ी सी चीनी को मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो भी आपकी ये समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है।

3. लौंग के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। इससे भी चक्कर की समस्या से निजात पाई जा सकती है। इसके लिए बस आपको दो लौंग को लेना है। फिर इन दो लौंग को आधा गिलास पानी लेकर इसे उबालना है। फिर आप इस पानी को पी लें। आपको यकीनन इस समस्या से निजात मिलेगी।

4. आंवला भी चक्कर से निजात दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए आपको पहले सूखे आंवले लेने हैं। फिर करीबन दस ग्राम के करीब इसका पाउडर बनाकर दस ग्राम ही धनिया पाउडर के साथ इसको मिला लें। फिर इसे एक गिलास पानी में भिगो लें और अगली सुबह इसे मिलाकर अच्छे से पिएं।

5. चक्कर की समस्या से छुटकारा पाने में खरबूजे के बीज भी काफी असरदार हैं। इसके लिए बस आपको खरबूजे के बीजों को पीसकर उन्हें घी में भून लेना है। फिर इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में रोजाना सुबह शाम लेना है। इससे चक्कर की समस्या काफी हद तक सही हो जाएगी।

6. मुनक्का से भी चक्कर आने बंद हो जाते हैं। इसके लिए आपको 20 ग्राम मुनक्का को घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाना है। इससे आपको चक्कर आने बंद हो जाएंगे।

7. जिन लोगों को चक्कर ज्यादा आते हैं उन्हें दोपहर के खाने के दो घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। जान लीजिए कि रोजाना जूस पीने से चक्कर की समस्या दूर हो जाती है, लेकिन जूस को पीते वक्त इसमें किसी तरह का कोई मीठा या मसाला ना डलवाएं। वहीं अगर आप चाहें तो जूस की जगह फलों का सेवन भी कर सकती हैं।

8. चक्कर आने पर लोगों को नारियल का पानी पीना चाहिए। नारियल पानी को पीने से भी चक्कर आना काफी हद तक बंद हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।