फेशियल करने से होते हैं यह 5 दुष्प्रभाव


चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने और अपनी त्वचा को समस्याओं से बचाने के लिए हम अक्सर फेशियल करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि फेशियल करवाना कितना खतरनाक हो सकता है। फेशियल से जुड़े इन 5 नुकसानों को जानकर आप भी फेशियल करवाना बंद कर सकती हैं।

खुजली :

फेशियल करते समय अक्सर हम कैमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो कि हमारे चेहरे को सूट नहीं करती है और चेहरे पर काफी साइड इफेक्ट्स होने लग जाते हैं।

मुंहासे :

कई महिलाओं को चेहरे पर फेशियल करवाने से मुंहासों की शिकायत हो जाती है। इसका प्रमुख कारण है रोमछिद्रों का खुल जाना।

रेडनेस :

स्क्रबिंग करते समय या फिर गलत तरीके से मसाज करने से त्वचा में रेडनेस हो जाती है। जिससे त्वचा पर कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

एलर्जी :

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई तरह के फेशियल करवाए जाते हैं, कभी कभार ऐसा होता है कि चेहरे पर अलग-अलग उत्पादों का इस्तेमाल करने से एलर्जी होने लगती हैं।

पीएच बैलंस :

अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर फेशियल करवाती हैं तो ऐसे में आपको त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक को खो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।