मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने के घरेलू नुस्खे


मांसपेशियों में खिंचाव आपके द्वारा किये जाने वाले किसी भारी काम की वजह से होता है। ये भारी व्यायाम करने तथा असंतोषजनक मुद्रा में देर तक बैठे रहने की वजह से होता है।

आपकी मांसपेशियों में दर्द या मरोड़ें उठने की समस्या किसी मांसपेशी के ज़रुरत से ज़्यादा प्रयोग, मांसपेशियों की कमजोरी, तनाव और शरीर में पानी की कमी की वजह से पेश आ सकती है। इस दर्द का मुख्य कारण नर्वस सिस्टम से आता एक केमिकल सिग्नल होता है, जिसकी वजह से मांसपेशियों में अकडन सी पैदा हो जाती है।

इसके कुछ और कारण निम्नलिखित हैं : –

  • शरीर में रक्त के संचार में कोई परेशानी
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • व्यायाम, चोट या ज़रुरत से ज्यादा प्रयोग
  • किसी ख़ास दवाई का बुरा प्रभाव

मांसपेशियों के खिंचाव को ठीक करने के नुस्खे

स्ट्रेचिंग (Stretching) :

दर्द भरी मांसपेशियों को हिलाने डुलाने से काफी आराम मिलता है। पर इसे करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

कंप्रेस (Compress) :

मांसपेशियों में भीषण खिंचाव की स्थिति में कंप्रेस का इस्तेमाल काफी आवश्यक है। आप ठंडी या गर्म में से कोई भी कंप्रेस चुन सकते हैं। मांसपेशियों में दर्द के हिसाब से ही कंप्रेस चुनें।

आराम करें :

मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने के लिए उन्हें पर्याप्त आराम दें। मांसपेशियों में हलके दर्द की स्थिति में ये नुस्खा अपनाएं। रात भर अच्छे से आराम करके अपनी मांसपेशियों को पूर्ण आराम दें। ऐसी मुद्राओं से बचकर रहे जिनसे पीड़ा बढ़ने के आसार हों।

सेंक का प्रयोग करें :

यह मांसपेशियों को आराम देने का काफी असरकारी तरीका है। सेंक देने से मांसपेशियो की नसों को काफी आराम मिलता है। गर्म पानी के टब में एक चम्मच एप्सम नमक मिलाएं और इसमें अपने शरीर को १० से १५ मिनट तक डुबोकर रखें।

मांसपेशियों में दर्द – 

बर्फ के टुकड़े :

मांसपेशियों की पीड़ा का बर्फ के टुकड़ों की मदद से उपचार करने से दर्द से काफी राहत मिलती है। असल में अगर आपको मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से सूजन की समस्या आ गयी हो तो ऐसे समय में बर्फ का टुकड़ा आपकी काफी मदद करता है।एक सूती के कपडे में कुछ बर्फ के टुकड़े लें तथा इसकी मदद से २० मिनट तक प्रभावित भाग पर २० मिनट तक मालिश करते रहे।

गर्म पानी से नहाएं :

मांसपेशियों के दर्द को कम करने का यह एक और बेहतरीन तरीका है। गर्मी से वो नसें कमज़ोर पड़ जाती हैं जो हमें दर्द का अहसास करवाती हैं। अगर आपके शरीर में बहुत दर्द है तो गर्म पानी से नहाएं। इससे दर्द से जल्दी छुटकारा मिलेगा तथा शरीर को आराम की भी प्राप्ति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।