मानसून के दौरान खाने वाले पौष्टिक आहार


बरसात का मौसम किसे अच्छा नहीं लगता पर इस मौसम के दौरान होने वाले संक्रमण की संवेदनशीलता को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। इस दौरान हमें अपने स्वास्थ का खास ध्यान रखना होता है। विशेषकर इस मौसम के समय हर किसी को अपने घर का ही भोजन करना काफी जरूरी होता है। यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते है तो हमारे द्वारा बताये जा रहे पौष्टिक आहारों का सेवन करें, जिससे आप इस मौसम में भी स्वस्थ रहेंगे। साथ ही यह आहार आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करेंगे।

1. अंडे / दलहन :

अंडा एवं दाल ये दोनों प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते है। हर प्रकार की दाले हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद करती हैं।

2. ताजे फल :

चेरी, जामुन, हरी बादाम, आडू, प्लम जैसे मौसमी फल मानसून के समय में बहुतायत मात्रा में उपलब्ध रहते है। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन के गुण भरपूर मात्रा में पाये जाते है। जो शरीर को मजबूत करने में मदद करते है।

3. मेवे :

अखरोट, बादाम, सूखे बेर जैसे नट्स में ऊर्जा और एंटीऑक्सीडेंट के तत्व होते है। जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ हमें बाहरी संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करने में सहायक होते है।

4. हल्दी दूध :

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते है जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते है। जिससे वायरल और बैक्टीरियल के संक्रमण का खतरा काम हो जाता है।

5. केसर दूध :

केसर दूध का सेवन मानसून के समय का सबसे अच्छा पेय पदार्थ होता है। इसमें संक्रमण विरोधी गुण पाये जाते है। जो बाहरी बैक्टिरिया को खत्म करने में सहायत होते है।

6. सूप :

ताजी सब्जियों से तैयार सूप स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक होता हैं। जो पाचन क्रिया को ठीक कर शरीर में होने वाली सूजन को भी कम कर देता है। साथ ही ये बैक्टीरियल रोगों से लड़ने में सहायक होता है।

7. लहसुन, काली मिर्च, और अदरक :

इन तीनों का मिश्रण का सेवन करने से ये पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते है। साथ ही हमारे शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने का काम करते है।

8. हर्बल चाय :

तुलसी और कैमोमाइल चाय की तरह हर्बल चाय हमारे शरीर के लिए सबसे उपयोगी साबित होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए तुलसी की चाय का सेवन आप नियमित रूप से कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ पर आपको मिलती है हेल्थ न्यूज, डेली हेल्थ टिप्स और ताजा स्वास्थ्य जानकारियां। इसके साथ ही जीवनशैली और चिकित्सा जगत में होने वाली नयी खोजों से अवगत भी कराते हैं हम।